नाबालिग से घर में रेप, खेत ले जाकर धमकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने घर में घुसकर अकेली नाबालिग लड़की से रेप किया, बाद में उसे खेत में ले जाकर अन्य युवकों से धमकाया। मामला, हरियाणा के घरौंडा इलाके के गांव फरीदपुर का है।
पुलिस ने पीड़ित लड़की का स्थानीय सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुराचार व दो युवकों के खिलाफ लड़की को धमकाने की एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
मुख्य गेट से फांद कर घर में घुसा था आरोपी
मामला 30 अप्रैल की देर शाम का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के समय परिजन खेतों में काम करने गए थे और उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी।
गांव का एक युवक शाम के समय मकान के मुख्य गेट से फांद कर घर में घुसा और नाबालिग के साथ रेप किया। बाद में उसको बहका फुसलाकर खेतों में ले गया और वहां मौजूद दो युवकों ने नाबालिग बेटी को किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी ।
मेडिकल में दुराचार की पुष्टि
पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक केंद्र में पीड़ित नाबालिग का मेडिकल कराया, जहां उससे दुराचार की पुष्टि हुई। उसके आधार पर पुलिस ने गांव फरीदपुर निवासी युवक के खिलाफ दुराचार व दो युवकों के खिलाफ धमकाने की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी गीता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।