फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enter Coupon against Parvinder Sohana

परविंदर सोहाना के खिलाफ परचा दर्ज

Sun, 27 Oct 2013 11:44 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sun, 27 Oct 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
Enter Coupon against Parvinder Sohana
लेबरफेड के वाइस चेयरमैन परविंदर सोहाना के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को परचा दर्ज कर लिया है। थाना फेज आठ पुलिस ने शुक्रवार रात सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा के ड्राइवर के साथ मारपीट के मामले में यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार दोपहर परविंदर सोहाना और उनके साथी गुरिंदर सिंह गैरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506, 148, 149 के तहत परचा दर्ज कर लिया है।

परविंदर सोहाना को अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया का करीबी माना जाता है। जिले के कद्दावर यूथ अकाली नेताओं में उनका नाम है।

कुछ समय पहले हुए जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल कर वह जिला परिषद सदस्य भी बने हैं। परविंदर सोहाना का शुक्रवार रात अकाली दल के राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा के ड्राइवर जगमाल सिंह के साथ विवाद हो गया था। पंजाब पुलिस में मुलाजिम जगमाल सिंह की शिकायत पर ही पुलिस ने परचा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जगमाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपनी मारुति कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान परविंदर सोहाना की कार को थोड़ा सा साइड लग गई। उसके बाद परविंदर सोहाना एवं उसके साथियों ने मौली बैदवान के पास उसे रोक कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परविंदर सोहाना ने उल्टे आरोप लगाया था कि जगमाल सिंह ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और वीडियोग्राफी की। गौरतलब है कि शुक्रवार रात इस मामले को लेकर थाना फेज आठ में काफी विवाद हुआ। मामला काफी हाई प्रोफाइल था। आखिरकार पुलिस ने शनिवार को परविंदर सोहाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


परविंदर सोहाना का यू-टर्न
लेबरफेड के वाइस चेयरमैन परविंदर सोहाना की ओर से शनिवार दोपहर मीडिया को एक मैसेज भेजा गया। इसमें कहा गया था कि पुलिस ने उनके खिलाफ गलत परचा दर्ज किया है। इसे लेकर वह ढाई बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। परंतु प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचते ही उन्होंने यू-टर्न ले लिया। पहले तो कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करेंगे। फिर बोले कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है, कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed