फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   engineering student mentally disturbed due to ragging

इतनी रैगिंग हुई कि... छात्र की आपबीती सुन रो देंगे

Sun, 08 Mar 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ /लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ /लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
engineering student mentally disturbed due to ragging

चंडीगढ़ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग से परेशान बीटेक का छात्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठा। वह वहां से भाग निकला और सात माह तक इधर-उधर भटकता रहा। इटौंजा क्षेत्र में उसे लोगों ने घूमते देखा तो थाने पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने उससे बात की तो उसने आपबीती सुनाने के साथ ही पिता का मोबाइल नंबर भी बता दिया। पुलिस ने परिवार से संपर्क किया तो बेटे के मिलने की खबर सुनकर वह खुशी से झूम उठे। इसके बाद वह शनिवार को लखनऊ पहुंचे और अपने बेटे को साथ ले गये।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के कॉलेज में इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है अरविंद

engineering student mentally disturbed due to ragging

एसओ इटौंजा सुभाष सिंह ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग निवासी अनूप चंद्र मेहता झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार मेहता चंडीगढ़ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र है।

इस कॉलेज में सीनियर छात्रों की रैगिंग से वह परेशान हो गया। लगभग सात महीने पहले अरविंद कुमार मेहता अपना दिमागी संतुलन खो बैठा। परेशान होकर वह इधर उधर भटकता रहा। उसे अपने घर का रास्ता याद नहीं आ रहा था।

वह अपने घर की तलाश करते हुये घूम रहा था। कपड़े फट चुके थे और मटमैले हो चुके थे। लोग भिखारी समझकर जो कुछ भी उसे दे देते थे वह खुशी से खा लेता था और अपने घर की तलाश में फिर चल पड़ता था। भटकते-भटकते वह शुक्रवार की रात इटौंजा क्षेत्र में पहुंच गया।

भटकते देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की

engineering student mentally disturbed due to ragging

युवक को भटकते देखकर कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक को इटौंजा थाने पर पहुंचा दिया। वहां पर जब प्यार से अरविंद से बात की गई और उसे घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया गया तो वह खुश हो गया। उसने अपने पिता का नाम और मोबाइल फोन तक बता दिया।

जब उस नंबर पर बात की गई तो पता चला कि वह परिवार वाले उसके मिलने की सारी उम्मीदें ही खो चुके थे। वह लोग उसे मरा समझ बैठे थे और लगभग हर संभावित जगह पर उसकी तलाश कर चुके थे। इसके बाद पिता अनूप चंद्र मेहता लखनऊ पहुंचे। शनिवार को पुलिस ने अरविंद को उसके बिछड़े परिवारवालों से मिलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed