फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between police and gangster in Mohali

Punjab: मोहाली में आतंकी रिंदा के गुर्गे और पुलिस में मुठभेड़, टांग पर लगी गोली, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

Fri, 05 Jan 2024 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 12:53 AM IST
सार

मोहाली में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की फायरिंग में एक गैंगस्टर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलौंगी की एक गोशाला में यह मुठभेड़ हुई है।  

विज्ञापन
Encounter between police and gangster in Mohali
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर का पीछा कर रही सीआईए टीम की गुरुवार दोपहर बलौंगी के बाल गोपाल गोशाला में गैंगस्टरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी घायल हो गया। शरणजीत की टांग पर गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को फिलहाल इलाज के लिए सिविल अस्पताल के फेज-6 में भर्ती करवाया गया है। हत्या के मामले में बटाला पुलिस को भी गैंगस्टर शरणजीत की तलाश थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में बटाला पुलिस भी शामिल थी। शरणजीत के खिलाफ बलौंगी थाने में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सन्नी ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। वह गुरदासपुर के बटाला का रहने वाला है। पकड़ा गया सन्नी गैंगस्टर हरप्रीत उर्फ हैप्पी पासिया से जुड़ा है। पासिया कनाडा में बैठा है और आतंकी हरविंदर रिंदा का करीबी है। पासिया रिंदा के कहने पर पंजाब में सक्रिय था। पकड़ा गया सन्नी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों की तस्करी में शामिल था।

विज्ञापन

सीआईए और बटाला पुलिस ने मिलकर पकड़ा

एसएसपी मोहाली संदीप गर्ग ने बताया कि बुधवार को ऑपरेशन के दौरान बटाला पुलिस ने अमृतसर से कर्ण गुज्जरपुरिया और विशालदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। कर्ण के पास से पुलिस को तीन पिस्टल और आठ कारतूस मिले थे। कर्ण ने बटाला पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया था कि उनका साथी शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी बलौंगी में छिपा है। बटाला पुलिस को भी शरणजीत सिंह की मर्डर मामले में तलाश थी। बटाला पुलिस ने सीआईए पुलिस से संपर्क किया और दोनों ने शरणजीत सिंह को पकड़ने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलौंगी की बाल गोपाल गोशाला में हुआ मुठभेड़

पुलिस ने बलौंगी में शरणजीत सिंह को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। सीआईए मोहाली व बटाला पुलिस उसे ढूंढ रही थी। अचानक उन्हें शरणजीत दिखाई दिया जैसे ही पुलिस उसे पकड़ने करीब पहुंची तो वह भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी और गोशाला में जाकर छिप गया। इसके बाद पुलिस ने शरणजीत को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने दोबारा फायरिंग की। पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो एक गोली शरणजीत की टांग पर लगी। घायल होने पर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

रिंदा के कहने पर सन्नी से करवाता था हथियारों की तस्करी

पासिया इस समय कनाडा में रहता है। वह आतंकवादी हरिंदर सिंह रिंदा के कहने पर पंजाब में माहौल खराब करवा रहा था। पकड़ा गया सन्नी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों की तस्करी उसी के कहने पर करता था। उसके एक साथी अमरप्रीत सिंह को गत वर्ष अक्तूबर में मोहाली पुलिस ने काबू कर लिया था। सन्नी भी उसी के मॉड्यूल का हिस्सा है। उस समय मोहाली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस को शरणजीत की भी तलाश थी। उस वक्त अमरजीत को पकड़ा गया था। वह क्रॉस बॉर्डर हथियार-नशे की तस्करी में शामिल था। सन्नी भी उसके साथ जाकर हथियार-ड्रग्स उठाकर लाता था।

शरणजीत सिंह ने एक जनवरी को किया था बटाला में कत्ल

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शरणजीत ने एक जनवरी को हरदीप सिंह नाम के शख्स का बटाला में कत्ल किया था। बटाला पुलिस को वह इसी मामले में वांछित था। उसके खिलाफ बटाला में कत्ल का मामला दर्ज है। मोहाली पुलिस ने भी उसके खिलाफ इरादा कत्ल व यूएपीए का मामला दर्ज किया है। इस मामले में वह मोहाली पुलिस का वांछित था। कर्ण गुज्जर पुरिया के खिलाफ भी किला रायपुर पुलिस स्टेशन में वर्ष 2023 में 17 नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी। बटाला पुलिस ने कर्ण पर कत्ल का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed