{"_id":"657d58fd2f4e92abe602b05f","slug":"encounter-between-miscreants-and-cia-near-landran-village-of-mohali-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter in Mohali: सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग, एक आरोपी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Encounter in Mohali: सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग, एक आरोपी घायल
Sat, 16 Dec 2023 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Dec 2023 03:10 PM IST
सार
डीएसपी गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि दोनों आरोपी आठ केसों में वांछित थे। इन्होंने अब तक तीन गाड़ियां छीनी थी। पुलिस इन्हें काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर गोली लगने से कांच टूट गया।
विज्ञापन
मोहाली में एनकाउंटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के गांव लांडरां के पास शनिवार को बदमाशों और सीआईए के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों प्रिंस और कर्मजीत को पकड़ लिया। मुठभेड़ में प्रिंस को दो गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग मौके पर पहुंच गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को प्रिंस के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। वहीं जब बदमाशों को भनक लगी तो उन्होंने नाका तोड़ते हुए भागने की कोशिश की। नाका तोड़ने के दौरान पुलिस ने अपनी गाड़ी को उसकी गाड़ी के आगे लगाकर रोकना चाहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। वहीं पता चला है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर गोली लगने से कांच टूट गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की जबरदस्ती करने की कोशिश, इनकार करने पर मार दी गोली
डीएसपी गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि दोनों आरोपी आठ केसों में वांछित थे। इन्होंने अब तक तीन गाड़ियां छीनी थी। पुलिस इन्हें काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी। यह भी पता चला है कि मोहाली में 28 नवंबर को लांडरां रोड पर पिस्तौल के बल पर टैक्सी ड्राइवर से लूटी कार भी इन्होंने ही छीनी थी।