फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between gangsters and police in Bathinda

Bathinda News: गांव मलकाणा में मुठभेड़, एक गैंगस्टर के पैर पर लगी गोली, दोनों को पुलिस ने दबोचा

Mon, 03 Jul 2023 07:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 07:27 PM IST
सार

एसएसपी खुराना ने बताया कि गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ घोड़ा पर सितंबर 2022 में थाना रामा में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। वहीं, बुध राम पर जून 2019 में थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Encounter between gangsters and police in Bathinda
सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में गांव मलकाणा के पास बाइक सवार दो गैंगस्टरों और सीआईए स्टाफ-वन की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ घोड़ा निवासी गांव जज्जल जिला बठिंडा के पैर में गोली लगी। वहीं, गैंगस्टर बुध राम समेत दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल गैंगस्टर को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे बठिंडा के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। मामला सोमवार दोपहर बाद की है।

विज्ञापन


गैंगस्टरों पर अवैध असलहा रखने के अलावा पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इनके पास से दो पिस्तौल व पांच कारतूस मिले हैं। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना के अनुसार उक्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ का नाम लेकर तलवंडी साबो क्षेत्र के व्यापारियों और दुकानदारों से रंगदारी मांगते थे। इन्होंने कुछ दिन पहले तलवंडी साबो के एक दुकानदार से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस के अनुसार जिस फोन से रंगदारी मांगी गई थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि सोमवार को सीआईए स्टाफ वन की टीम तलवंडी साबो क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर दो लोग अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने गांव मलकाणा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ घोड़ा और बुध राम को रुकने का इशारा किया। इतने में दोनों ने पुलिस टीम पर दो फायरिंग कर दी। इसके जवाब में सीआईए टीम ने भी तीन गोली चलाई। इसमें एक गोली जसविंदर सिंह के पैर पर लगी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी खुराना ने बताया कि गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ घोड़ा पर सितंबर 2022 में थाना रामा में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। वहीं, बुध राम पर जून 2019 में थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। फरवरी 2023 को वह जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद से दोनों ने रंगदारी मांगना शुरू किया था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने तलवंडी साबो के एक दुकानदार को धमकाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed