{"_id":"5c55def9bdec224a415dbf89","slug":"encounter-between-gangsters-and-cia-police-three-arrested-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुपनिया गैंग के गुर्गों और रोहतक पुलिस के बीच मुठभेड़, एक घायल...तीन बदमाश दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुपनिया गैंग के गुर्गों और रोहतक पुलिस के बीच मुठभेड़, एक घायल...तीन बदमाश दबोचे गए
Sun, 03 Feb 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के प्राइवेट स्कूल संचालक से 50 लाख की रंगदारी वसूलने के लिए पहुंचे बदमाश के साथ सीआईए-2 टीम की काहनी-घिलोड मार्ग पर शाम करीब साढ़े 4 बजे मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल समेत पुलिस ने तीनों बदमाशों को मौके से दबोच लिया जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के पास से पांच पिस्तौल समेत धारदार हथियार बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने 31 दिसंबर की रात रोहतक के महिंद्रा कोटक बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सीआईए-2 को शनिवार की शाम सूचना मिली कि एक निजी स्कूल के मालिक से बदमाशों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी, जिसे लेने के लिए क्रेटा कार सवार पांच बदमाश आ रहे है।
विज्ञापन
इस पर काहनी-घिलोड़ मार्ग पर सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने टीम के साथ चेकिंग करनी शुरू की। इस दौरान जब क्रेटा कार आई तो पुलिस ने बदमाशों को रुकने के इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर की। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मुठभेड़ में गोली लगने से भिवानी के बुपनिया गांव निवासी बदमाश संजीत घायल हो गया जबकि पुलिस ने महेंद्रगढ़ के डालनवास गांव निवासी संदीप और झज्जर के अक्षय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान बदमाश सागर निवासी रिठाल और शेखर निवासी बुपनिया भागने में कामयाब रहे। बदमाशों ने 31 दिसंबर को रोहतक के महिंद्रा कोटक बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने की बात को भी स्वीकार कर लिया है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा कहना है कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है।