फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between Batala police and gangster Firing from both sides

बटाला में मुठभेड़: पुलिस और गैंगस्टर के बीच फायरिंग, गोली लगने के बाद गिरफ्तार; ज्वेलर से मांगी थी रंगदारी

Sat, 27 Jul 2024 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

गैंगस्टर की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। वह एक केमिस्ट शॉप पर काम करता था। वह लोगों से रंगदारी मांगने और डर पैदा करने के लिए अपने शूटर द्वारा फायरिंग करवाने का काम करता था।

विज्ञापन
Encounter between Batala police and gangster Firing from both sides
बटाला में मुठभेड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। इस मुकाबले में दोनों तरफ से फायरिंग हुई। फायरिंग में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गैंगस्टर बटाला में किसी केमिस्ट शॉप पर काम करता था। उसका काम धमका कर लोगों से रंगदारी मांगना और डर पैदा करने के लिए अपने शूटर द्वारा फायरिंग करवाना था। घायल की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस में आरोपी को गांव लोंगोवाल के खेतों से काबू किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी बटाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने श्री हरगोविंदपुर में एक ज्वैलर से रंगदारी की मांग की थी। इसके बाद उसने ज्वैलर की दुकान पर गोली चलवाई थी। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चलाया। करीब तीन घंटे तक पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ चली। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल भागता रहा। जब वह कुछ भी न कर पाया तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने भी काउंटर अटैक किया जिसमें एक गोली उसके घुटने में लगी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान और अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed