फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity Nigam Contractor Murder at Tohana of Fatehabad

बिजली निगम के ठेकेदार की गला काटकर हत्या, कटा हुआ सिर भी साथ ले गया हत्यारा

Thu, 18 Jun 2020 02:44 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jun 2020 02:44 PM IST
सार

  • एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा, सुबह नौकरानी पहुंची तो हुआ मामले का खुलासा
  • बहन की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के भाई के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
Electricity Nigam Contractor Murder at Tohana of Fatehabad
युवक, जिसकी हत्या की गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोहाना के नया बाजार के साथ लगती गली के मकान में एक अपाहिज व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दीपक मेहता के रूप में हुई। दीपक की हत्या काफी नृशंस तरीके से की गई है। मृतक का शव उसके ही घर में खून से लथपथ मिला लेकिन पुलिस को मृतक का सिर्फ धड़ ही घटनास्थल पर मिला है। 

विज्ञापन


आशंका है कि हत्यारा उसका सिर काटकर अपने साथ ही ले गया। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह माना जा रहा है। मृतक की बहन ने इस घटना के लिए अपने ही दूसरे भाई पर दीपक की हत्या का आरोप जड़ा है। टोहाना पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर मृतक के भाई अशोक निवासी सिरसा के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार ने मौके का दौरा किया। इस दौरान फोरेंसिंक एक्सपर्ट जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं तथा तेजधार हथियार से गला रेंतने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक दीपक के घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि वह उसका डीवीआर साथ ले गया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची सीआईए की टीम ने जांच शुरू कर दी है। मृतक 40 वर्षीय दीपक मेहता 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था और टोहाना में बिजली निगम में सीएफएल बल्ब आदि के ठेके लेता था।

खाना बनाने वाली महिला ने दी पड़ोसी को सूचना

जानकारी अनुसार मृतक 40 वर्षीय दीपक मेहता के पांवों में दिक्कत होने के चलते वह व्हील चेयर के सहारे चलता था जिसके चलते उसने घर पर खाना बनाने वाली महिला को रखा हुआ था। मृतक दीपक मेहता के मकान की तीन चाबी थी, जिसमें से एक उसके स्वयं के पास, दूसरी खाना बनाने वाली व तीसरी उसके दोस्त सुरजीत के पास थी। 

रोजाना की तरह सुबह करीबन आठ बजे खाना बनाने के लिए शिवा गली निवासी मूर्ति देवी घर के बाहर आई। जब वह ताला खोलने लगी तो ताले पर खून लगा हुआ था। जिसके बाद उसने मृतक के नंबर पर फोन मिलाया लेकिन फोन पर बात नही हो पाई। मूर्ति ने सूचना मृतक के दोस्त डांगरा निवासी सुरजीत को दी। जब वह घर आया तो उसने पड़ोसी की छत से देखा तो बरामदे में खून बिखरा हुआ था। सुरजीत ने मामले की सूचना शहर पुलिस को दी । 

पड़ोसी की छत से होकर मृतक के घर में घुसे पुलिसकर्मी
मृतक के मकान का ताला बाहर से बंद होने व ताले पर खून होने के चलते पुलिस ने ताले को तोड़ने की बजाय पड़ोसी की छत से दीपक के घर की छत पर पहुंचे और सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए। एसएचओ ने मकान में घुसकर देखा तो मृतक के शव से सिर गायब मिला। मामला सनसनीखेज होने के चलते सूचना पाकर जिला पुलिस कप्तान राजेश मौके पर आए तथा जांच करते हुए मृतक के दोस्त सुरजीत व बहन सुषमा से बातचीत की।

इस दौरान सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मकान के दरवाजे के ताले पर खून के निशान की जगह से फिंगर प्रिंट जुटाए व मामले की गहनता से जांच की। इस दौरान पुलिस की टीम ने शव को चादर में डालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 

मृतका की बहन ने बड़े भाई पर लगाए प्रॉपर्टी के चलते हत्या के आरोप 

भाई की मौत की सूचना पाकर मृतक दीपक की बहन सुषमा संगरूर से आई। सुषमा ने बताया कि वह दस-बारह दिन में यहां आकर अपने भाई का पता करती थी। उसने बताया कि उसके भाई अशोक ने दीपक की प्रॉपर्टी के लिए हत्या की है। उसने कहा कि वो पिछले काफी समय से इसके लिए लगातार धमकियां भी दे रहा था। सुषमा ने बताया कि तकरीबन दस साल पहले मृतक दीपक का विवाह हुआ था लेकिन तीन साल पहले उसका तलाक हो गया था।

क्या कहते है डीएसपी
इस बारे में डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को दीपक मेहता की मौत की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक दीपक मेहता घर में अकेला रहता था। मृतक के शव को तेजधार हथियार से चोटें मारी गईं, जिससे इसकी मौत हुई है। 

डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कोई घर का ही जानकारी व्यक्ति मृतक के पास रात्रि के समय रुका है और जाते समय गेट पर ताला भी लगाकर गया है। बिरम सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर से सिर गायब है, जिसे आरोपी द्वारा साथ ले जाने व कहीं रखने की आशंका है। फिलहाल मृतक की बहन की शिकायत पर उसी के दूसरे भाई अशोक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed