{"_id":"61f0d1724d9abb6d53464231","slug":"electrician-murdered-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बठिंडा में इलेक्ट्रीशियन की हत्या से सनसनी, घरवालों को दुकान के पास ही मिली खून से लथपथ लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: बठिंडा में इलेक्ट्रीशियन की हत्या से सनसनी, घरवालों को दुकान के पास ही मिली खून से लथपथ लाश
Wed, 26 Jan 2022 10:18 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Jan 2022 10:18 AM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में 60 साल के इलेक्ट्रीशियन की हत्या से सनसनी फैल गई। दुकान के पास ही इलेक्ट्रीशियन की लाश मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में भारी पुलिस सुरक्षा होने के बावजूद मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने जिला परिषद के पास इलेक्ट्रीशियन जगजीत सिंह की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय जगजीत सिंह जिला परिषद के पास गाड़ियों के इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। जब मंगलवार रात को वो घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन जब दुकान के पास पहुंचे तो खून से लथपथ जगजीत का शव मिला।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू कर दी। सीआईए स्टाफ वन के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा।
विज्ञापन