{"_id":"73e9c8b51704eaaf0fa6e18e187860b8","slug":"electrical-contractor-employee-and-between-people-pelt-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठेकेदार के कर्मचारी और लोगों के बीच पत्थरबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली ठेकेदार के कर्मचारी और लोगों के बीच पत्थरबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 May 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालोनी नंबर चार में बिजली के मीटर लगाने को लेकर लोगों और बिजली ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच रविवार दोपहर को जमकर पत्थर चले।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख इंस्पेक्टर जसबीर सिंह और डीएसपी अंजिता चेंपियाल मौके पर पहुंच गईं।
जाम लगाने वाले लोगों को पुलिस ने समझाया और जाम खुलवाया। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के कर्मचारी हथियारों से लैस होकर कालोनी में आए थे। दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन लेकर गए। जहां उन्होंने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
यहां के निवासी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनके घरों में बिजली विभाग ने मीटर लगा रखा था और वहीं से बिल आ रहा था। रविवार को बिजली ठेकेदार पराक सतेजा अपने कर्मचारियों के साथ आए और उन्होंने ट्रांसफर से बिजली बंद कर लोगों के घरों में मीटर लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
लोगों ने मीटर लगाने का विरोध किया। महिला सुनीता देवी ने बताया कि बिजली कर्मचारी घरों में घुसकर बिजली की तार हटाने लगे थे। घर में ही बच्चे थे।
जब बिजली ठेकेदार के कारिंदे नहीं हटे तो लोगों ने पत्थराव कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। लोगों का कहना है कि कालोनी जल्द ही उठने वाली है।
इसलिए बिजली का सारा कार्यभार बिजली विभाग को देखना चाहिए। बिजली विभाग को ठेकेदार के अंडर बिजली नहीं करनी चाहिए थी।
डीएसपी ईस्ट अंजिता चेंपियाल ने बताया कि मीटर लगाने को लेकर लोगों और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया था। मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में शिकायत देने से इंकार कर दिया।
कांग्रेस कालोनी सेल के प्रधान शशी शंकर तिवारी के अनुसार गुड़ागर्दी करके ठेकेदार कालोनी में मीटर नहीं लगा सकते। ठेकेदार हथियारों से लैस होकर अपने कर्मचारियों के साथ आया था और लोगों से बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा कि बिजली ठेकेदार के पीछे कई भाजपा नेता का हाथ है जो ठेकेदार से गुंडागर्दी करवा रहे है।