फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman murdered in Jalandhar

पंजाबः लूट के इरादे से घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, बेटा-बहू भी घायल

Mon, 08 Oct 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Mon, 08 Oct 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered in Jalandhar
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

पंजाब के जालंधर में घर में घुस कर लुटेरों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी है। घटना भोगपुर थाने के गांव काला बकरा की है। लूट के इरादे से घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान 69 साल की महिंदर कौर के रूप में हुई हैं। लुटेरों ने बुजुर्ग महिला के बेटे कुलजीत सिंह और बहू रणजीत कौर को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। उसी के आधार पर देहात पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 4-5 लुटेरे रविवार देर रात को काला बकरा के एक घर में लूट के इरादे से दाखिल हुए थे। लुटेरों के अंदर आने की आहट से घरवाले नींद से जाग गए और लुटेरों से उलझ पड़े। लुटेरे लाठी-डंडों से लैस थे, जिनसे उन्होंने परिवार के सदस्यों के शरीर पर बेरहमी से प्रहार किए। इस घटना के दौरान लुटेरों ने घर की बुजुर्ग मोहिंदर कौर की हत्या कर दी और बेटे कुलजीत सिंह और बहू रणजीत कौर को बुरी तरह से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


बेटा-बहू अस्पताल में उपचाराधीन हैं। लुटेरे इस घर में लूटपाट और हत्या के अलावा गांव के एक धर्म स्थान पर भी लूट की वारदात को अंजाम देकर गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए और वारदात का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही हैं। एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल खुद भी मौके-ए-वारदात पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि लुटेरे संख्या में चार थे और वो मुंह ढक्के हुए थे। बुजुर्ग महिला के पौते गुरजंट सिंह के बयान पर थाना भोगपुर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस लूट की नीयत से की गई हत्या पर काम कर रही हैं। कातिलों के ढके चेहरे घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने कहा कि हत्या के केस को सुलझाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed