फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly couple murdered in Yamunanagar of Haryana

72 साल की उम्र में नौ माह पहले की थी दूसरी शादी, अब पति-पत्नी की लाश घर के बाहर मिली

Tue, 17 Nov 2020 08:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Nov 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple murdered in Yamunanagar of Haryana
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में यमुनानगर जिले के साढौरा ब्लॉक के गांव बलाला में बुजुर्ग दंपती की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय रोशन लाल और उनकी पत्नी परमजीत के शव घर के बाहर पड़े मिले। रोशनलाल नौ महीने पहले ही दूसरी शादी कर परमजीत को अपने घर लाए थे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल पुलिस की विभिन्न टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। एसपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहली पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



रोशन लाल नौ महीने पहले ही परमजीत से दूसरी शादी कर घर लाया था। एसपी ने कहा कि अभी हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं, उम्मीद है जल्दी ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। तेजधार हथियार से दोनों की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि रोशन लाल की आयु 70 वर्ष से अधिक थी, जबकि उसकी पत्नी की आयु लगभग 50 वर्ष थी। रोशन लाल के दो लड़के थे, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त रोशन लाल की गांव में जमीन भी है।


हत्या की वजह संपत्ति का विवाद भी हो सकता और पुलिस परिजनों से भी गहन पूछताछ कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल स्वयं मौके का दौरा करके अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं। उनका कहना है कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed