फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly couple from Chandigarh nabs woman who stole gold bangles

चंडीगढ़ के बुजुर्ग दंपती के हौसले को सलाम: बुजुर्ग की सोने की चूड़ियां काट भागी महिला चोर, पति ने भागकर दबोचा

Tue, 15 Jul 2025 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Jul 2025 10:05 PM IST
सार

पीजीआई बस स्टॉप पर पंचकूला की रहने वाली एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की चूड़ियां काटने की घटना हुई। हालांकि, बुजुर्ग दंपती की होशियारी से आरोपी महिला मौके पर ही पकड़ ली गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Elderly couple from Chandigarh nabs woman who stole gold bangles
महिला चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के बुजुर्ग दंपती के हौसले को आप भी सलाम करेंगे। दंपती की होशियारी से महिला चोर पकड़ी गई। आरोपी महिला बुजुर्ग महिला की सोने की चूड़ियां काट कर भाग रही थी। पत्नी के हाथ से चूड़ियां गायब देख बुजुर्ग ने महिला चोर का पीछा कर उसे दबोचा और पुलिस के हवाले किया। 

विज्ञापन


पीजीआई बस स्टॉप पर पंचकूला की रहने वाली एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की चूड़ियां काटने की घटना हुई। हालांकि, बुजुर्ग दंपती की होशियारी से आरोपी महिला मौके पर ही पकड़ ली गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब के मलोट की रहने वाली 40 वर्षीय आरोपी महिला नशीबो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पंचकूला सेक्टर-28 निवासी बैंक से सेवानिवृत्त सेवा सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी 69 वर्षीय पत्नी के साथ पीजीआई के नेहरू गेट के पास बस स्टॉप पर पंचकूला जाने के लिए सीटीयू बस का इंतजार कर रहे थे। वह बस में चढ़ चुके थे और उनकी पत्नी अभी बस में नहीं चढ़ी थीं। उन्होंने देखा कि एक महिला उनकी पत्नी के साथ हाथापाई कर रही है। जब उन्होंने ध्यान दिया तो उनकी पत्नी के हाथ की एक चूड़ियां गायब थीं। उन्होंने देखा कि हाथापाई करने वाली महिला उनकी पत्नी की सोने की चूड़ियां लेकर भागने की कोशिश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा सिंह ने तुरंत उस महिला का पीछा किया और दौड़कर पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला के पास से सोने की चूड़ियां बरामद हो गईं। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीबो ने बुजुर्ग महिला की दोनों सोने की चूड़ियां काट ली थीं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed