{"_id":"656de02b58ed2ee4cf0b320a","slug":"eight-people-attacked-one-person-in-mohali-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आठ लोगों ने व्यक्ति का सिर फोड़ा, अंगुली तोड़ी, बोले- घूरकर देख रहा है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: आठ लोगों ने व्यक्ति का सिर फोड़ा, अंगुली तोड़ी, बोले- घूरकर देख रहा है
Mon, 04 Dec 2023 08:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Dec 2023 08:00 PM IST
सार
सोहाना पुलिस ने घायल कुलवंत सिंह के बयान पर आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है। हमलावरों में पांच की पहचान हो गई है जबकि तीन अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के मोहाली में घूरकर देखने की बात कहकर एक व्यक्ति और उसके सात साथियों ने गांव गोबिंदगढ़ के कुलवंत सिंह पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसकी एक अंगुली टूट गई, सिर पर भी गहरी चोट आई है। इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में सोहाना पुलिस ने घायल कुलवंत सिंह के बयान पर आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है। हमलावरों में पांच की पहचान हो गई है जबकि तीन अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि हमला करने वालों में गांव गोबिंदगढ़ के रहने वाले विशाल, आकाश, लवली भारती, रवि पुरी और बनूड़ में पड़ते गांव अबरांवा का रहने वाला कमलदीप सिंह शामिल है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस को कुलवंत सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को करीब पांच बजे वह अपने घर के सामने सैर कर रहा था। उसके गांव के ही रहने वाले विशाल से उसका पहले भी झगड़ा हुआ था। सैर करते समय विशाल उससे इस बात को लेकर बहस करने लगा कि वह उसे घूरकर देख रहा है और घेरकर गाली देने लगा। कुलवंत ने उसे रोका तो उसने अपने साथियों समेत उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा तो उसे दोबारा से घेर लिया और किसी तेजधार हथियार से वार किया। हमले में उसकी एक अंगुली टूट गई और सिर भी फट गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।