{"_id":"57f3d8ab4f1c1b8d32270803","slug":"during-reservation-movement-asi-was-beaten-by-miscreants-asi-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने पीटा था, ASI ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने पीटा था, ASI ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
जाट हिंसा में घायल हुए एएसआई ने तोड़ा दम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए एएसआई ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। 20 फरवरी को सर्किट हाउस में उपद्रवियों ने लाठी से पीटकर एएसआई को घायल कर दिया था तब से उनका पीजीआई में उपचार चल रहा था।
जींद रोड स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ एएसआई राजीव को अंतिम विदाई दी गई। झज्जर के गांव जाखौदा वर्तमान में जींद रोड स्थित कॉलोनी निवासी राजीव दलाल (44) हरियाणा पुलिस में एएसआई थे। जाट आरक्षण आंदोलन के समय उनकी ड्यूटी सिविल लाइन थाने में थी। आंदोलन के बाद हुए उपद्रव के दौरान उनकी ड्यूटी सर्किट हाउस में लगा दी गई थी।

राजीव दलाल का काफी समय से पीजीआई में चल रहा था उपचार
जाट हिंसा में घायल हुए एएसआई ने तोड़ा दम
- फोटो : File Photo
परिजनों का दावा है कि 20 फरवरी को उपद्रवी जब सर्किट हाउस को आग के हवाले कर रहे थे तो राजीव ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन उपद्रवियों ने उनकी एक न सुनी और लाठियों से पीटने लगे। गंभीर हालत में राजीव को पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
दो महीने बाद उनकी हालत में सुधार हुआ तो वह ड्यूटी पर गए। इसके बाद दोबारा हालत खराब होने पर पीजीआई ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने विभाग से उपचार के लिए करीब 70 दिनों की छुट्टी ली थी। तब से उनका पीजीआई के डॉक्टर इलाज कर रहे थे। बीच-बीच में वह उपचार के लिए पीजीआई जाते रहते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी तबियत खराब हो गई। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में राजीव ने दम तोड़ दिया।