फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to thunderstorms and rain, houses collapsing, two children died and three injured

फिरोजपुरः तेज आंधी और बारिश से ढहा मकान, दो बच्चियों की मौत और तीन घायल

Wed, 04 Jul 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Wed, 04 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Due to thunderstorms and rain, houses collapsing, two children died and three injured
बारिश से ढहा मकान और साथ में घायल युवती
थाना सदर के अंतर्गत गांव खाईफेमीकी में मंगलवार सुबह तेज आंधी और बारिश से एक मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर 11 और एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। साथ ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। 
विज्ञापन


गांव खाईफेमीकी निवासी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे तेज आंधी और बारिश के कारण संजीव यादव पुत्र हरि राम वासी बिहार (मौजूदा गांव खाईफेमीकी) के मकान की छत गिर गई। छत के मलबे तले दबे परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे के नीचे से परिवार के तीन सदस्यों को जख्मी हालत में बाहर निकाला गया। जबकि 11 वर्षीय काजल और सात वर्षीय मोनिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


तीनों घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में संजीत यादव, उसकी पत्नी रूपन देवी और नौ साल का बेटा गोलू शामिल हैं। भूपिंदर ने बताया कि तीन दिन से बारिश हो रही है, बारिश का पानी छत में रिस गया था। इस कारण छत गिरी है। पीड़ित परिवार मेहनत मजदूरी करके घर का पालन पोषण करता था और किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने सिविल अस्पताल पहुंचकर जख्मियों का हालचाल पूछा और डाक्टरों को उनका बढ़िया इलाज करने के आदेश दिए। जख्मियों का मुफ्त में इलाज होगा। डीसी ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed