{"_id":"56e2fe2b4f1c1bbd198b456f","slug":"due-to-dispute-on-parking-assault-between-punjab-and-haryana-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग को लेकर पंजाब और हरियाणा पुलिसकर्मियों में जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग को लेकर पंजाब और हरियाणा पुलिसकर्मियों में जमकर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Mar 2016 08:04 AM IST
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग को लेकर पंजाब और हरियाणा के पुलिस कर्मचारियों में वीरवार रात को जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी और पिता को गंभीर चोटें आईं। मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली हैं। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर नरेश भारद्वाज अपने परिवार के साथ सेक्टर 43 के मेट्रो होटल में भांजे की लेडीज संगीत में शामिल होने आया था। जब नरेश भारद्वाज अपने परिवार के साथ सेक्टर 35 स्थित अपने सरकारी आवास के लिए निकला तो उसकी पार्किंग में खड़े डेविड व उसके भाई रॉबिन से गाड़ी निकालने को लेकर बहस हो गई। डेविड पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर और उसका छोटा भाई रॉबिन हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
ये दोनों भाई मोहाली में रहते हैं और वहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। एसआई नरेश ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने उसको पीटना शुरू कर दिया और जब उसको बचाने उसकी पत्नी आई तो उसको भी मारा गया। उसके बुजुर्ग पिता को भी पीटा। नरेश का आरोप है कि मारपीट करने के बाद वे उसकी गाड़ी की चाबी लेकर मौके से भाग गए। नरेश की पत्नी सुमन लता भी हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। इस समय वह पंचकूला में हेड क्वार्टर में पोस्टेड है।
विज्ञापन
डेविड और रॉबिन के जाने के बाद जिसके बाद उसने 100 नंबर पर फोन किया। मौके पर पीसीआर पहुंची और नरेश के परिवार को जीएमएसएच- 16 अस्पताल ले कर गई। नरेश और उसके पिता जतिंदर भारद्वाज के सिर पर चोटें आई हैं। जबकि उसकी पत्नी को अंदरूनी चोटें आई हैं। डेविड और रॉबिन भी वहां एक होटल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
वहीं, इस मामले में सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर गहनता से जांच की जा रही है। इसमें जिसकी भी गलती पाई जाएगी उसके खिलाफ बनती कारवाई थाना पुलिस द्वारा की जाएगी। मारपीट में रॉबिन की पत्नी को भी चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वाले दोनों पक्षों ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।