फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dubai dream, cheat 30 30 million rupees

दुबई में सेटल कराने का सपना दिखा 30 लाख ठगे

Sun, 16 Mar 2014 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
Dubai dream, cheat 30 30 million rupees

पंजाब के पूर्व डीजीपी के रिटायर्ड ओएसडी को दुबई में सेटल करने के नाम पर पंचकूला के एक परिवार ने 30 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


रिटायर्ड ओएसडी सेक्टर 18 निवासी केवल कृष्ण नरूला को जब विदेश नहीं भेजा तो उन्हें शक हुआ। बाद में पता चला कि एमएस शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के जिन अधिकारियों पर उन्होंने विश्वास किया था उन्होंने कई और लोगों को भी ठग रखा है।

नरूला ने जब 30 लाख रुपये वापस मांगे तो उन्होंने लौटाने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने सेक्टर-19 थाने में पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी अमनदीप गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल, पिता सुरेंद्र गोयल, मां उर्मिला गोयल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन


नरूला के अनुसार अमनदीप गोयल से उनकी मुलाकात डीजीपी आफिस में हुई थी। वहां वह जीरकपुर में दर्ज आपराधिक मामलों के सिलसिले में आता था।

गोयल ने उन्हें बताया कि वह दुबई में आफिस खोल रहा है। वह नरूला को वहां का इंचार्ज बनाना चाहता है। मगर वहां सेटल कराने के लिए 24 लाख रुपये मांगे।

उन्होंने उसे यह रुपये दे दिए। तब उन्हें गोयल ने उनके मानसा स्थित यनिवर्सल पालिटेक्निक कालेज का प्रशासनिक काम देखने को कहा। उन्हें रहने के लिए पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित फ्लैट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फ्लैट पर गोयल ने एक करोड़ दस लाख का लोन ले रखा था और इसे बैंक ने जब्त कर लिया। इस दौरान गोयल के परिजनों ने उससे छह लाख रुपये और ले लिए थे।

अब पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed