फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DSP Atul Soni Fired on Wife Case Enquiry

डीएसपी 'सिंघम' द्वारा पत्नी पर गोली चलाने का मामला हुआ दिलचस्प, पुलिस की कहानी मनगढ़ंत

Wed, 22 Jan 2020 02:11 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 Jan 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
DSP Atul Soni Fired on Wife Case Enquiry
प्रतीकात्मक तस्वीर
डीएसपी अतुल सोनी द्वारा झगड़ा मारपीट करने के बाद पत्नी पर गोली चलाने का दर्ज हुआ मामला दिलचस्प हो गया है। एक तरफ डीएसपी की पत्नी पहले दावा कर रही है कि पुलिस ने फायरिंग की कहानी मनगढ़ंत बनाई है। उन्होंने इस संबंधी हलफनामा पुलिस अधिकारियों को भेज दिया है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना कि उन्हें अभी तक डीएसपी की पत्नी का हलफनामा नहीं मिला है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का साफ कहना है डीएसपी की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जबकि वह अब पुलिस को गलत बता रही है। इस बारे में एसपी (डी) हरमन हंस ने सुनीता सोनी के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कि डीएसपी अतुल सोनी की पत्नी सुनीता सोनी ने खुद इस मामले में शिकायत लिखकर कर पुलिस को दी थी। इस दौरान जब उन्होंने शिकायत दी थी कि तो उन्होंने यह पढ़ी भी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद फेज-आठ थाने के एसएचओ ने केस दर्ज करने की कार्रवाई की है। जिक्रयोग है कि अतुल सोनी पर उनकी पत्नी की शिकायत पर मारपीट,  घरेलू हिंसा व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पास पिस्तौल देते समय का है वीडियो

एसपी (डी) हरमन हंस ने कहा कि हम अपने दम पर किसी के खिलाफ कभी केस दर्ज नहीं कर सकते हैं। हमारेे पास भी वीडियो है, जिसमें वह प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल हमारे अधिकारियों को सौंप रही है। इसका प्रयोग वारदात में हुआ था।

एसपी हंस ने कहा कि इसके अलावा  किसी ने भी इस संबंधी अभी तक लाइसेंस पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने अतुल सोनी की पत्नी को भी अपने बयान देने के लिए बुलाया है।

एसएसपी ने बटालियन को भेजी रिपोर्ट
डीएसपी दो रमनदीप सिंह ने कहा कि जिन धाराओं के तहत अतुल सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनमें उसकी गिरफ्तारी बनती है। जिस बटालियन में अतुल सोनी की पोस्टिंग है वहां पर भी पुलिस टीम गई थी। लेकिन वह वहां नहीं मिले। मोहाली एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने पहले ही बटालियन को रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed