{"_id":"69f32deabd83947afa3b175e6936a995","slug":"drunkun-man-marpeet-woth-old-man-and-his-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग पति का हाथ और पत्नी का दांत तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग पति का हाथ और पत्नी का दांत तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में मोबाइल दुकान चला रहे दंपति की नशे में धुत्त युवक ने पीट डाला। पिटाई से पति का हाथ टूट गया तो पत्नी का दांत टूट गया। ये सारा मंजर दुकान में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर 19 निवासी जोगिंदर पाल सोनी (58)और उनकी पत्नी संतोष कुमारी (56) सेक्टर 18 में मोबाइल की दुकान चलाते है। जोगिंदर पाल सोनी ने बताया कि रात को करीब 10 बजे उनका पड़ोसी युवक पेशे से ड्राइवर राजीव नशे की हालत में उनकी दुकान में घुसा और उनकी पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब उसको रोका गया तो उसने पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जोगिंद्र पाल पत्नी की मदद केलिए सामने आए तो उनकी भी पिटाई कर डाली। आरोप है कि दंपति पिटते रहे और आसपास के दुकानदार तमाशा देखते रहे। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि कोई इसको रोके। युवक के हमले से जोगिंद्रपाल का हाथ टूट गया और संतोष कुमारी का एक दांत टूट गया। दोनों की पिटाई कर युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ितों का कहना है कि उनका युवक केसाथ पहले कभी कोई झगड़ा या बहस तक नही हुई है। घायल दंपति ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जीएमएसएच-16 लेकर गए । जहां से पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में तो ले लिया था। उनका आरोप है कि पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव बनाती रही। मगर उनके अड़ जाने पर युवक पर केस दर्ज करने के बाद उसको गिरफ्तार किया।