{"_id":"6d53090de622028c2a0d94f93db7f91a","slug":"drunken-youths-tear-uniform-of-pcr-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने पीसीआर इंचार्ज की फाड़ी वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवकों ने पीसीआर इंचार्ज की फाड़ी वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Jul 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट रिकवरी वैन का नंबर न देने पर नशे में धुत तीन युवकों ने सेक्टर 19/20 लाइट प्वाइंट पर पीसीआर इंचार्ज और होमगार्ड जवान के साथ गाली गलौच कर उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
सेक्टर 19 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी युवकों को काबू किया और सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाया। मेडिकल के दौरान डाक्टर ने सेक्टर 20 निवासी अमृतप्रीत, उसके भाई अमनप्रीत सिंह और दोस्त हरजिंदर सिंह द्वारा शराब पीने की पुष्टि की।
विज्ञापन
पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह की शिकायत पर सेक्टर 19 थाना पुलिस ने अमृतप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह पर ड्यूटी पर बाधा पहुंचाने और झगड़ा करने का मामला दर्जकर लिया।
विज्ञापन
घटना सोमवार रात 1:35 की है। स्विफ्ट कार सवार सेक्टर 20 निवासी अमृतप्रीत सिंह भाई अमनदीप सिंह और दोस्त हरजिंदर सिंह और प्रभजोत सिंह के साथ सेक्टर 20 की तरफ आ रहा था। सेक्टर 19/20 लाइट प्वाइंट के पास गाड़ी खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
इतने में पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर जिप्सी सड़क हादसे वाली जगह पर पहुंची और युवकों से पूछताछ करने लगी। अमृतप्रीत ने पीसीआर इंचार्ज जसबीर सिंह से प्राइवेट रिकवरी का नंबर मांगा।
इंचार्ज ने नंबर होने से इंकार दिया तो अमृतप्रीत, अमनप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह मिलकर हेड कांस्टेबल और होमगार्ड को गाली निकालने लगे और उनकी वर्दी फाड़ दी।
हेड कांस्टेबल ने युवकों द्वारा हंगामा करने की जानकारी पुलिस स्टेशन सेक्टर 19 में दी। सेक्टर 19 थाने में तैनात एसआई सुखचैन सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा करने वालों को गिरफ्तार कर लिया।