{"_id":"7405788cb9c9cab64cd49dcb1f1fdca1","slug":"drunken-pusu-leader-rampageousness-with-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पुसू समर्थक नाके पर पुलिस से भिडे़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत पुसू समर्थक नाके पर पुलिस से भिडे़
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 27 Aug 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार रात ओपन जीप में सवार नशे में धुत पुसू समर्थकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास नाके पर जब पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे पुलिस मुलाजिमों से उलझ गए।
विज्ञापन
तब वह मुलाजिमों को गाली गलौच कर भाग गए। थोड़ी देर बाद वह फिर से जीप लेकर नाके पर पहुंचे और मुलाजिमों से हाथपाई की। पुलिस ने बल प्रयोग कर चार आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
इनमें अमरजीत सिंह, जगतार सिंह, हरदेव सिंह भागोमाजरा एवं गगनदीप सिंह मानकमाजरा शामिल हैं। थाना सोहाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 353, 186, 294 और 34 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें नाभा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को सोहाना पुलिस ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर रिजर्व बटालियन के कमांडो के सहयोग से नाका लगाया हुआ था। रात 11 बजे ओपन जीप में सवार होकर पुसू समर्थक चार युवक वहां पहुंचे।
पुलिस ने उन्हें जीप रोकने का इशारा किया, तो वह पुलिस से उलझ गए। वह मुलाजिमों से गाली गलौच कर भाग गए। पुलिस वाले फिर से अन्य वाहनों की चेकिंग लग गए। इसी बीच वह लोग फिर से जीप लेकर वहां पहुंच गए।
उन्होंने वहां पहुंचते मुलाजिमों से हाथापाई शुरू कर दी। नशे में धुत यह युवक मुलाजिमों को अन्य गाड़ियों की चेकिंग से रोकने लगे। तभी मुलाजिमों ने थाने को सूचित किया। साथ ही सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।