{"_id":"584468c14f1c1bda63a86580","slug":"drunk-men-hit-pcr-after-looking-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पी रहे युवकों ने कार से पीसीआर को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पी रहे युवकों ने कार से पीसीआर को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 में सरेआम शराब पीने की सूचना पर मौके पर पहुंची पीसीआर को युवकों ने कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी कार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी अमरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शनिवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई कि सेक्टर-10 में कुछ युवक शराब पी रहे हैं। इसके बाद पीसीआर मकान नंबर 291 के पास पहुंची, जहां कुछ युवक कार में शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
पीसीआर को देखते ही कुछ युवक तो मौके से भाग निकले। अमरेंद्र सिंह ने भी मौके से भागने के लिए तेज रफ्तार से कार पीछे की। इसी दौरान कार पीसीआर से टकरा गई।
विज्ञापन
पीसीआर में तैनात कांस्टेबल सतीश कुमरा की शिकायत पर अमरेंद्र सिंह के खिलाफ सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।