फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs smuggling on indo pak border

बॉर्डर पर पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप, कीमत 2 अरब

Fri, 08 Dec 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Fri, 08 Dec 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
drugs smuggling on indo pak border
नशे की तस्करी
इंडो पाक बॉर्डर पर अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ी गई है, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 2 अरब 75 करोड़ रुपये हैं। पंजाब के गुरदासपुर में बीएसएफ की 112 बटालियन के दो जवानों ने यह खेप पकड़ी।
विज्ञापन


हालांकि तस्कर भाग गए, लेकिन 55 किलो हेरोइन के पैकेट वहीं छोड़ गए। इसके अलावा दो रिवॉल्वर भी मिले हैं। वहीं खेप पकड़ने वाले दोनों जवानों को वीरवार को सीमा सुरक्षा बल के आईजी मुकुल गोयल ने 10 हजार रुपये ईनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक को इन दोनों जवानों को विशेष सम्मान देने की सिफारिश भी भेजी गई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी मुकुल गोयल ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर में अब तक की यह सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई मुठभेड़

drugs smuggling on indo pak border
स्मगलिंग जोन बना बॉर्डर
आईजी मुकुल गोयल ने बताया कि बुधवार रात सीमा सुरक्षा बल के जवान हरीश कुमार और डी. लोकेंद्र सिंह ने रोसा बीओपी के सामने पाकिस्तान की सीमा की तरफ से कुछ लोगों को भारतीय सीमा मे प्रवेश करते हुए देखा। जब ये लोग नजदीक आए तो तीन तस्करों को एक प्लास्टिक पाइप के साथ आते देख उन्हें दोनों जवानों ने ललकारा और फायरिंग की।

इस दौरान उन्होंने लगभग 20 राउंड फायर किए। इसके बाद तस्कर पाइप आदि छोड़कर अंधेरे में पाकिस्तान की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि रोसा बीओपी और अंतरराष्ट्रीय सीमा मात्र 300 फुट की दूरी पर है।

बेहतर तालमेल के कारण ही रुकी है घुसपैठ

drugs smuggling on indo pak border
सेना
आईजी मुकल गोयल ने कहा कि बीएसएफ और गुप्तचर ऐजेंसियों से बेहतर तालमेल के कारण ही पंजाब बार्डर पर घुसपैठ पर रोक लगाई जा सकी है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से घुसपैठ तथा हेरोइन की तस्करी की कोशिश जारी है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कितने खालिस्तानी समर्थक शरण लिए हुए हैं, इसकी जानकारी सीमा सुरक्षा बल को नहीं है। इस तरह की जानकारी पुलिस के पास होती है। इस मौके पर डीआईजी आरएस कटारिया, डीआईजी गुरदासपुर सेक्टर रमेश शर्मा सहित गुप्तचर विंग गुरदासपुर के इंचार्ज परमजीत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed