फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR registered following court order in a 1.50 crore fraud case.

Hisar News: 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
FIR registered following court order in a 1.50 crore fraud case.
हिसार। जमीन के एक सौदे में 1.50 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिसार राजीव के आदेश पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने जतिंदर सिंह और प्रेम चंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर निवासी संदीप जोरावर की याचिका पर अदालत ने पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संदीप जोरावर ने आरोप लगाया कि मोहाली जिले के गांव कुराड़ा निवासी जतिंदर सिंह ने 8 जुलाई 2024 को उनसे संपर्क कर बताया कि एक समझौते के तहत उसे कृषि भूमि में महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त हैं और वह ये अधिकार शिकायतकर्ता को बेच सकता है। इस आधार पर संदीप ने जतिंदर सिंह को दो किस्तों में 90 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जतिंदर सिंह के निर्देश पर चंडीगढ़ के सेक्टर-28 निवासी प्रेम चंद के बैंक खाते में तीन किस्तों में 60 लाख रुपये आरटीजीएस से भेजे। इनमें 23 जुलाई को 25 लाख, 26 जुलाई को 25 लाख और 6 अगस्त 2024 को 10 लाख रुपये शामिल थे।

कोर्ट पहुंचे शिकायतकर्ता : संदीप ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव ने शिकायत और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद पुलिस जांच को आवश्यक माना। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed