{"_id":"6a8ca345e2ba7c0e9e0d50c0","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-in-laws-including-husband-badaun-news-c-123-1-bdn1010-171530-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने और बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में असिस्टेंट बैंक मैनेजर पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस्लामनगर क्षेत्र के अल्लेहपुर समसपुर की निवासी ज्योति ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनका विवाह जनवरी 2022 में संभल के चंदौसी निवासी विवेक प्रताप सिंह (इंडियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर) के साथ हुआ था। शादी में पिता ने करीब 30 लाख रुपये व कार दी थी।
आरोप है कि दिए दहेज से असंतुष्ट पति, ससुर नवाब सिंह, देवर कमल व गुलशन, ननद प्रियंका तथा चचिया ससुर जसवीर स्कॉर्पियो कार और 5 लाख रुपये और मांग रहे थे। न लाने पर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार, प्रताड़ना के चलते पूर्व में उनका दो बार गर्भपात भी कराया गया।
विज्ञापन
मई 2025 में समझौते के बाद जब वह पति के साथ बदायूं के नेकपुर स्थित आवास में रहने लगी, तब भी उत्पीड़न जारी रहा। आरोप है कि 22 जून को ससुरालियों ने घर आकर उनके साथ बदसलूकी व मारपीट की। आरोप है कि बंधक बनाकर मुंह में डंडा तक डाल दिया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में महिला थाना पुलिस जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
दहेज हत्या के मामले में पति समेत पांच पर केस
- ससुराल में चारपाई पर पड़ा मिला था विवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। मौर्य कॉलोनी में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता की ओर से पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से पति समेत आरोपी घर से भागे हुए हैं।
ग्राम परसिया निवासी जयपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री गीता का विवाह छह साल पहले अभय मौर्य पुत्र सुभाष निवासी सोमवार बाजार, मौर्य कॉलोनी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर गीता को गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
तहरीर के अनुसार, 20 अगस्त को गीता ने फोन कर मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मारपीट किए जाने की जानकारी पिता को दी थी। अगले दिन 21 अगस्त को मायके वालों को उसकी मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो गीता का शव चारपाई पर पड़ा था। पति अभय घर से भागा हुआ था। मृतका के गले पर निशान भी थे।
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। पिता ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर गीता की हत्या कर दी। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभय, उसके पिता सुभाष, सनी, ममता और काजल के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।