{"_id":"591afcdf4f1c1b7e3cf2383b","slug":"drugs-smuggler-on-the-border-stf-caught-5-kg-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर नशे की तस्करी, एसटीएफ ने पकड़ी 25 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर पर नशे की तस्करी, एसटीएफ ने पकड़ी 25 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 17 May 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर नशे की तस्करी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की लुधियाना टीम ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ मिलकर फिरोजपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों ने ढाई किलो हेरोइन के साथ पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर बरामद की है। पुलिस ने अब तक इस मामले में महिला तस्कर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कुछ दिन पहले एसटीएफ लुधियाना के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने एक तस्कर हरबंस सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बार्डर से ही ढाई किलो हेरोइन बरामद की थी। उसके बाद इस मामले में महिला तस्कर सहित तीन लोगों को ओर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच किलो हेरोइन दबा रखी है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बीएसएफ की टीम लेकर अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर खुदाई के दौरान उक्त हेरोइन बरामद की। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी उक्त हेरोइन पाकिस्तान से मंगवा कर भारत के अलग अलग हिस्सों में महंगे भाव में सप्लाई करते थे। पुलिस इस मामले में अभी तक साढ़े 37 करोड़ की हेरोइन बरामद कर चुकी है। पुलिस इस मामले में जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेगी।