{"_id":"4108d89a9ef4460981f15c0f8824bbc5","slug":"drugs-seized-from-terrorist-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना जेल में बंद आतंकवादी से ड्रग्स बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना जेल में बंद आतंकवादी से ड्रग्स बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 13 Jun 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी के मामले में पिछले दिनों जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अवतार सिंह तारी के कब्जे से जेल प्रशासन ने नशीला पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से ड्रग्स उस समय बरामद की जब वह जेल में किसी से मुलाकात कर वापस बैरक जा रहा था। इस मामले में जेल के सहायक सुपरिटेंडेट जसप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना डिविजन सात की पुलिस ने मोहल्ला गोबिंद नगर निवासी विचाराधीन कैदी अवतार सिंह तारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना डिविजन सात की पुलिस ने आरोपी तारी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। सहायक सुपरिटेंडेंट जसप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपी तारी के खिलाफ पहले भी हत्या, लूट व चोरी के मामले दर्ज है। कुछ दिन पहले ही आरोपी नशीला पदार्थ तस्करी के आरोप में जिला पुलिस की गिरफ्त में आया था।
विज्ञापन