{"_id":"5ad5da974f1c1b320a8b508d","slug":"drugs-racket-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर बेच रहे थे नशीली चीजें, पुलिस ने ऐसे किया काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर बेच रहे थे नशीली चीजें, पुलिस ने ऐसे किया काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Tue, 17 Apr 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से पंजाब में आयुर्वेदिक दवा के पैकेटों में नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार क्विंटल सुलफा, ढाई सौ नशीली गोलियां, सत्रह लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने नशीले पदार्थ सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला छोटा हाथी वाहन को भी अपने कब्जे में लिया है।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादर सिंह वाला के सहायक थानेदार बसंत सिंह ने मुखबिरी के आधार पर प्रितपाल सिंह वासी इंदिरा कालोनी वार्ड नंबर तीन टोहाना जिला फतेहाबाद (हरियाणा) और शाम लाल निवासी गोबिंदपुरा कालोनी संगरूर को गांव मानवाला के बाद छोटा हाथी के साथ काबू किया। वाहन पर लदी प्लास्टिक की पैक बाल्टियों से चार क्विंटल सुलफा, शिवम बट्टी नाम की आयुर्वेदिक दवा के पैकेटों में पैक साढे़ सात किलो भांग के गोले और सत्रह लाख रुपये बरामद किए।
इसके अलावा प्रितपाल सिंह की जेब से ढाई सौ नशीली गोलियां भी बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर धूरी में मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला प्रितपाल सिंह टोहाना में बीड़ी और सिगरेट इत्यादि सप्लाई का काम करता है, जिसकी आड़ में वह सुलफा तैयार करने लगा, जिसे संगरूर में करीब आठ सौ रुपये तोला के हिसाब से शामलाल वासी गोबिंदपुरा कालोनी संगरूर को सप्लाई करता था। शाम लाल आगे करीब बारह सौ रुपये के हिसाब से बेच देता था।
विज्ञापन
शाम लाल को यह सुलफा संगरूर और बरनाला में सप्लाई करना था। उन्होंने बताया कि प्रितपाल सिंह छोटा हाथी वाहन टोहाना से बारह सौ रुपये में संगरूर के लिए किराए पर लेकर आया था। वाहन से एक बैग बरामद हुआ, जिस पर डाया डंम ड्रग इंदौर का पता लिखा हुआ है जिसमें शिवम बट्टी नाम की आयुर्वेदिक दवा पैकेटों में पैक है। जिसका वजन साढे़ सात किलो है। सूबे में नशे पर सख्ती होने के कारण इन लोगों ने आयुर्वेदिक दवा की आड़ में नशा सप्लाई करने का तरीका ढूंढा।
एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।