फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs, medicinal drugs, manimajra police, one accused arrest, police, chandigarh

14 लाख की मेडिसिनल ड्रग के साथ एक तस्कर मनीमाजरा से काबू

Sun, 10 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 10 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
drugs, medicinal drugs, manimajra police, one accused arrest, police, chandigarh
नशे में जिंदगी बर्बाद करती यूवा पीढ़ी - फोटो : demo pics
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मेडिसिनल ड्रग की तस्करी करते एक आरोपी को मनीमाजरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 480 ग्राम ड्रग पाउडर बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान पंचकूला सेक्टर-11 निवासी संजीव कुमार (40) के रूप में हुई है। एनसीबी ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपी को 480 ग्राम मेथैंफेटामीन मेडिसिनल ड्रग के साथ दबोचा गया है। आरोपी से बरामद ड्रग पाउडर को मार्केट में आइस भी कहते हैं। आरोपी से बरामद ड्रग की मार्केट में कीमत 14 लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि एनसीबी को सूचना मिली थी की आरोपी मेडिसिनल ड्रग की खेप पहुंचाने के लिए मनीमाजरा आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मनीमाजरा में ट्रैप लगाया और वहां से आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव अपने स्कूटर से किसी को ड्रग की डिलीवरी देने आया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान स्कूटर से आइस बरामद की। एनसीबी ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों को थोक में अवैध तरीके से ड्रग बेच रहा था। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसकी किसी से डील हुई थी। एक ग्राम आइस का सौदा तीन हजार रुपये में तय हुआ था। 

शर्मा ने बताया कि कानून के मुताबिक मेथैंफेटामीन ड्रग की मात्रा 50 ग्राम से ज्यादा रखना अपराध है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर कम से कम दस साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना भी हो सकता है। 


एनसीबी ने शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपी से एनसीबी यह पता लगाने का प्रयास करेगी की वह ट्राइसिटी में किन लोगों को ड्रग की सप्लाई करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed