{"_id":"5bcc6494bdec226989662fe5","slug":"drugs-addicted-man-murdered-wife-after-dispute-in-abohar-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अबोहरः करवा चौथ से 4 दिन पहले मार डाली पत्नी, 4 मासूम बच्चों से छूट गया मां का सहारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबोहरः करवा चौथ से 4 दिन पहले मार डाली पत्नी, 4 मासूम बच्चों से छूट गया मां का सहारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Sun, 21 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या
एक नशेड़ी ने करवा चौथ से चार दिन पहले ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। चार मासूम बच्चों से उनकी मां का सहारा छूट गया, नानी भी लाचार हैं तो अब कमाकर कौन खिलाएगा। घटना पंजाब के अबोहर की है। पंजपीर नगर निवासी एक नशेड़ी व्यक्ति ने शनिवार रात घरेलू कलह के चलते लोहे की रॉड से हमलाकर पत्नी हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दिए गए बयान में मां कुलवंत कौर पत्नी इंद्रजीत सिंह निवासी गली नंबर पांच ने बताया उसने अपनी बेटी अमनदीप कौर का विवाह गली नंबर आठ में रहने वाले मंदर सिंह से 13 वर्ष पूर्व किया था। पेशे से चुनाई मिस्त्री मंदर सिंह नशे का आदी था। नशे की लत के चलते उसकी पहली पत्नी एक बच्चे को छोड़कर चली गई। शादी के बाद अमनदीप कौर ने दो लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया।
लमंदर सिंह अक्सर ही शराब के नशे में उसकी बेटी से मारपीट करता था। इसी झगड़े में शनिवार रात मंदर सिंह ने लोहे की रॉड से हमलाकर अमनदीप कौर को अधमरा कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने अमनदीप को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान अमनदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह थाना सिटी एक की पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मृतका की मां कुलवंत कौर के बयान पर मंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

Trending Videos
मां की हत्या से बेसहारा हुए चार बच्चे
पत्नी की हत्या
अमनदीप कौर के तीन बच्चे 8 वर्षीय शरणदीप कौर, 5 वर्षीय साहबजीत सिंह व 4 वर्षीय जानू हैं। मंदर सिंह की पहली पत्नी का बेटा 14 वर्षीय अमरिंद्र भी अमनदीप कौर के साथ रह था। अमनदीप की हत्या के बाद चारों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पिता उनकी मां की हत्या करके फरार है। अब अमनदीप कौर के मायके वाले ही चारों बच्चों का सहारा हैं। वृद्ध नानी को अब यह चिंता सता रही है कि आखिर वह इन चार दोहते-दोहतियों का पालन पोषण कैसे करेगी।
मजदूरी करके परिवार चलाती थी अमनदीप
अमनदीप कौर मेहनत मजदूरी करके अपने छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। मंदर सिंह अपनी कमाई शराब में खर्च कर देता था। बताया गया शनिवार को भी अमनदीप खेत में नरमा चुगने गई थी। शाम को घर लौटते ही मंदर सिंह ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया और रात के समय उसने लोहे की रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। अमनदीप पति की मारपीट को अनदेखा करते हुए हर वर्ष ही करवा चौथ पर व्रत रखकर उसकी लंबी आयु की कामना करती थी। पति की दीर्घायु की कामना करने वाली अमनदीप इस वर्ष करवाचौथ से चार दिन पहले ही पति के हाथों मारी गई।