फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug smuggling on indo pak border at firozpur

बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी 20 करोड़ की हेरोइन

Tue, 31 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 31 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
drug smuggling on indo pak border at firozpur
बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी बीस करोड़ की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी तस्कर धुंध की आड़ में भारतीय तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए फेंसिंग के पास हेरोइन के पैकेट फेंक कर चले गए। बीएसएफ ने हेरोइन के पैकेट फेंकने की आवाज सुन उक्त एरिया में चौकसी बढ़ा दी और सोमवार सुबह उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू करने पर बीस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुए। बीएसएफ को हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए। यह घटना अमृतसर सेक्टर की पुलमोरन बीओपी के पास सोमवार को सुबह घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि सोमवार सुबह बीएसएफ की बटालियन-88 के जवान फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे कि उन्हें फेंसिंग के पास कुछ दूरी पर किसी वस्तु के गिरने की आवाज सुनाई दी। धुंध घनी होने के कारण कुछ नजर नहीं आया। सुबह होने पर उक्त इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया तो वहां से हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed