{"_id":"57025f2d4f1c1b7f49c810e7","slug":"drug-smuggling-drug-racket-pak-smugglers-encounter-firozpur-indo-pak-border-punjab-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर पाक तस्करों से मुठभेड़, 10 करोड़ की हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉर्डर पर पाक तस्करों से मुठभेड़, 10 करोड़ की हेरोइन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर पकड़ी गई हेरोइन के साथ बीएसएफ के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी भारतीय तस्करों को देने के लिए पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों की बीएसएफ के साथ मुठभेड़ हो गई। गेहूं और घने अंधेरे की आड़ में 3 पाकिस्तानी तस्कर भागने में कामयाब हो गए। बीएसएफ को घटनास्थल से दस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है।
यह घटना सोमवार तड़के बीएसएफ की बीओपी छनमुल्ला (अमृतसर सेक्टर) में घटी है। बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आर.एस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 67 के जवान बीओपी छनमुल्ला के नजदीक लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।
जवानों ने पाकिस्तान की तरफ तीन पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधियां देखते ही सतर्क हो गए। जवानों ने देखा कि तीन तस्करों में एक तस्कर फेंसिंग के पास आया और फेंसिंग के ऊपर से भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकने लगा। ये देखते ही जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी लेकिन तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने भी तस्करों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। तस्कर गेहूं की फसल और घने अंधेरे की आड़ में भागने में कामयाब हो गए। बीएसएफ जवानों ने दिन निकलने पर उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू किया तो वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये कीमत है। बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी सुमेर सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया।