{"_id":"570f85434f1c1b381f4a6ac9","slug":"drug-smuggling-drug-racket-drug-smuggler-indo-pak-border-firozpur-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-पाक बॉर्डर पर डेढ़ अरब की हेरोइन बरामद, दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडो-पाक बॉर्डर पर डेढ़ अरब की हेरोइन बरामद, दो तस्कर दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर पर पकड़ा गया ड्रग रैकेट
- फोटो : फाइल फोटो
फिरोजपुर में इंडो पाक बॉर्डर पर डेढ़ अरब की हेरोइन बरामद की गई। वहीं, सेना के जवान दो तस्करों को दबोचने में कामयाब रहे। एक तस्कर फरार हो गया। बीएसएफ, डायरेक्टोरेट आफ इन्फोर्समेंट विंग (डीआरआई) व स्पैशल सिक्रेट आपरेशन सेल (अमृतसर) ने संयुक्त आपरेशन चलाया। इस दौरान एक अरब पचास करोड़ रुपये की हेरोइन, एक पिस्टल, 61 कारतूस व चार मैगजीन के साथ दो तस्करों (रिश्ते में जीजा-साला) को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरा तस्कर भागने में कामयाब हो गया। तीनों तस्कर फिरोजपुर निवासी हैं।
यह घटना फिरोजपुर की मछली मंडी और सरहदी गांव बारेके में वीरवार को घटी। बीएसएफ के आईजी अशोक कुमार यादव तथा बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आर.एस कटारिया ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इसीलिए उक्त एजेंसियों ने संयुक्त आपरेशन शुरू किया।
बीएसएफ व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने शहर के मछली मंडी और सीमांत गांव बारेके पास सेना के बने एक बंकर से हेरोइन के 31 पैकेट बरामद किए, इनका वजन तीस किलोग्राम था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत एक अरब पचास करोड़ रुपये है। हेरोइन की तस्करी का कारोबार प्रकाश, अंग्रेज सिंह व अमन सिंह करते थे। प्रकाश (जीजा) वासी गांव बारेके और अंग्रेज (साला) वासी गांव अलीके को टीम ने गिरफ्तार किया है जबकि अमन भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जब प्रकाश और अंग्रेज से पूछताछ की तो उनके पास से एक पिस्टल, 61 कारतूस और चार मैगजीन बरामद हुए हैं। इन सभी तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं और हेरोइन व असलहा भी पाकिस्तान से भारत पहुंचा है। उक्त तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इनके साथियों का सुराग लग सके। इस मौके पर बीएसएफ की बटालियन 105 के कमांडेंट संदीप रावत और कमांडेंट वाई.के सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।