फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug Smugglers Arrested in Ludhiana Of Punjab

डीएसपी का भाई और भाभी निकले नशा तस्कर, तीन आरोपियों से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

Wed, 21 Aug 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Drug Smugglers Arrested in Ludhiana Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर में सोमवार को एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए हेरोइन तस्कर पंजाब पुलिस के डीएसपी के भाई और भाभी निकले। एसटीएफ ने इस मामले में उनके एक साथी दलबारा सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 57 ग्राम हेरोइन, एक लाख दो हजार रुपये ड्रग मनी, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, तीन कारें, 20 मोबाइल फोन और 10 घड़ियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दलबारा सिंह उर्फ बिल्ला (35), हरप्रीत सिंह उर्फ नैटी (45) और उसकी पत्नी सरबजीत कौर (35) के खिलाफ मोहाली स्थित एसटीएफ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- पंजाब में सरबत सेहत बीमा योजना का शुभारंभ, 46 लाख परिवारों को 5 लाख का बीमा कवर, ऐेसे उठाएं लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्हें खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अमृतसर के तस्कर मुनीष और भलवान नाम के तस्करों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करते थे।

आठ साल से कर रहे थे ड्रग्स तस्करी का धंधा

भाई रणधीर सिंह नगर में सोमवार को गिरफ्तार हेरोइन तस्कर के आरोप में दलबारा सिंह उर्फ बिल्ला, हरप्रीत सिंह उर्फ नैटी और उसकी पत्नी सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक नैटी और उसकी पत्नी आरोपी बिल्ला के साथ मिल पिछले करीब आठ साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे। 

आरोपी नैटी और बिल्ला की मुलाकात जेल में ही हुई थी। दोनों नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद थे और दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई। उसके बाद बाहर आकर दोनों ने नशा तस्करी शुरू कर दी। अगर किसी नशेड़ी के पास नशे के लिए पैसे नहीं होते थे आरोपी उसे वापस नहीं जाने देते थे। आरोपी उसका मोबाइल फोन या फिर उसका कीमती सामान गिरवी रख उसे नशा देते थे। जब आरोपी पैसे लेकर आता था तो उससे बनता ब्याज लेने के बाद उसे उसका सामान लौटा देते थे।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को ही दे दिया गच्चा, अधिकारी ने अपनी बेटी को किसान की बेटी बनाकर बंधवाई राखी

डीएसपी भी रहा है खूब सुर्खियों में

आरोपी नैटी का भाई पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात है। उसका विवादों से काफी पुराना नाता है। वह लुधियाना के सीआईए का इंचार्ज भी रहा है। उसके खिलाफ भी महानगर के थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पत्नी के साथ घरेलू विवाद को लेकर भी डीएसपी सुर्खियों में रहा और उसके बाद वह हिमाचल में गोली चलाने के बाद सुर्खियों में भी आया था। इस समय वह बठिंडा में तैनात बताया जा रहा है।  

अमृतसर के तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी अमृतसर के जिन नशा तस्करों से हेरोइन की खेप लाते थे, उनकी पहचान तो हो चुकी है। टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई थी। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे। उनकी तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed