फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug smuggler run away from police custody

...जब नशा तस्कर को बगैर हथकड़ी कोर्ट ले जाना पड़ा भारी

Thu, 03 Sep 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 03 Sep 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
drug smuggler run away from police custody

पेशी के लिए नशा तस्कर को बिना हथकड़ी के ले जाना पुलिस को महंगा पड़ गया। आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। तीन अन्य युवक गाड़ी में आए और नशा तस्कर को लेकर भाग गए। पुलिस देखती रह गई। आरोपी जिस जगह से फरार हुआ, वहां से महज 50-60 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़-पंचकूला की सीमा पर पुलिस का नाका लगा होता है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हमने एक थ्योरी बनाई थी, ताकि आरोपी जितेंद्र को दबोचा जा सके। लेकिन हमारी यह थ्योरी फेल हो गई और पकड़ में आया आरोपी फरार हो गया। पुलिस कहती है कि जितेंद्र को पकड़ने के लिए हम प्राइवेट कार में गए थे और सिविल वर्दी में थे। ओमप्रकाश के हाथों में हथकड़ी भी इसलिए नहीं लगाई थी।

विज्ञापन

एक दिन पहले हुई थी आरोपी ओमप्रकाश की गिरफ्तारी

drug smuggler run away from police custody

मंगलवार को एक बोरी में प्रतिबंधित दवाएं भरकर साइकिल पर लेकर जाते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-56 निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से पुलिस ने ढाई लाख रुपये की दवाओं के साथ 1.58 लाख रुपये नकदी बरामद किए थे।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आरोपी ओमप्रकाश से की गई थी। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा विवेक ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक ड्रग्स के अलावा गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले किट भी बरामद किए गए थे।

पुलिस नहीं थी तैयार
जिस सप्लायर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सादी वर्दी, बगैर हथकड़ी और निजी वाहन में गई थी, उसके बाद भी आरोपी को छुड़ाकर भगाने में अपराधी कैसे कामयाब हुए, यह सवाल बना हुआ है।

आरोपी को साथ लेकर जब लेकर उसके अन्य साथी फरार हुए तो पुलिस उनका पीछा कर उन्हें पकड़ने में भी पीछे कैसे रह गई। यह सवाल भी उठता है कि अगर इस कार्रवाई के दौरान पुलिस के पास हथियार थे तो उनका इस्तेमाल अपराधियों को रोकने के लिए क्यों नहीं किया गया।

तीन अन्य आरोपियों को लिया हिरासत में

drug smuggler run away from police custody

पुलिस ने कार में सवार होकर आरोपी के फरार होने का प्लान तैयार करने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और आरोपी से उनके क्या संबंध रहे हैं, इसकी भी छानबीन की जा रही है। अन्य आरोपियों की पहचान कमल, अजय और युद्धवीर के तौर पर हुई है।

फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
-अनिल धवन, डीसीपी, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed