{"_id":"6032cad797b9ffff7c9002c32d3c93a9","slug":"drug-smuggler-property-dealer-arrested-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स को हेरोइन देने आ रहा प्रॉपर्टी डीलर अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टूडेंट्स को हेरोइन देने आ रहा प्रॉपर्टी डीलर अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को हेरोइन बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने सेक्टर-70 स्थित अमर अस्पताल के पास नाके के दौरान उसे गिरफ्तार किया। यहां नजदीक ही कई नामी स्कूल और कॉलेज हैं।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी हरविंदर सिंह निवासी गांव बख्शीवाला जिला पटियाला से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना मटौर की पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरविंदर ने एमए तक पढ़ाई कर रखी है। वह कुछ समय से बेरोजगार था। इसलिए एक माह पहले ही उसने यह धंधा शुरू किया था। वह अपने पक्के ग्राहकों को ही हेरोइन सप्लाई करता था।
विज्ञापन
आज भी वह स्टूडेंट्स को ही सप्लाई देने आया था। इसके साथ ही पुलिस ने इस बारे में पटियाला पुलिस को अलर्ट भेजा है। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर का सारा ब्यौरा मांगा है।
पहले जीजा-साला पकड़े थेः
जिक्रयोग है कि जिले में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे पांच लोगों को एक हफ्ते में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें सबसे पहले फेज-11 निवासी महिला को ऑल्टो कार समेत काबू किया था। फिर गांव सहोड़ा में सीआईए स्टाफ ने जीजा-साले को हेरोइन सप्लाई करते धरा था।
उन्होंने कबूला था कि वे स्टूडेंट्स को हेरोइन बेचते हैं। उसी दिन पीयू के क्लर्क को हेराइन समेत काबू किया गया। फिर पुलिस ने मटौर के पास से दो युवकों का हेरोइन सहित पकड़ा।