फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Drug peddler' arrest with 2 crore rs heroin

पौने दो करोड़ की हेरोइन समेत पांच तस्कर धरे

Sat, 26 Jul 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sat, 26 Jul 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
'Drug peddler' arrest with 2 crore rs heroin

सीआईए स्टाफ पुलिस ने पौने दो करोड़ की 375 ग्राम हेरोइन, सवा दो लाख की नकदी, एक गाड़ी, एक मोटरसाइकिल और एक तोलने वाले कंडे समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ पुलिस रेलवे रोड पर गश्त लगा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ ही देर बाद स्थानीय रमनीक होटल के पास खड़ी एक डस्टर गाड़ी जिसमें तीन युवक बैठे है को ओमप्रीत सिंह भुल्लर निवासी प्रीत नगर व हिमांशु मल्होत्रा उर्फ मामा निवासी कोटू चौक रणधीर कालोनी कपूरथला हेरोइन की खेप देने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर गश्त लगा रही गाड़ी को रेलवे रोड पर ही खड़ा करके एएसआई सर्बजीत सिंह सिविल कपड़ों में गाड़ी की निगरानी के लिए साथियों समेत मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद बाइक पर दो युवक आए और गाड़ी के पास रुक गए फिर देखते ही  गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने उक्त गाड़ी पर छापामारी की और गाड़ी में बैठे पांचों आरोपियों को काबू कर लिया।

पूछताछ में उक्त पांचों आरोपियों ने अपना नाम अवतार सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव मानकू जिला जालंधर, दविंदर सिंह उर्फ पिट्टू निवासी गांव हैदरोवाल थाना बुल्लोवाल होशियारपुर, विशाल आर्य उर्फ नेपाली निवासी न्यू माडल टाऊन जालंधर, ओमप्रीत सिंह निवासी प्रीत नगर गली नं.3 कपूरथला, हिमांशु मल्होत्रा उर्फ भेलू निवासी कोटू चौंक रणधीर कालोनी बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को दो करोड़ कीमत की 375 ग्राम हेरोइन, दो लाख 25 हजार रुपये की नकदी, मादक पदार्थं तोलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी और मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed