फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   drug heroin, BSF, Indian Army, arrested drug peddlers, search movement firozpur jalandhar

सरहद पर पकड़ी 20 करोड़ की हेरोइन, तारों के ऊपर से फेंक गए थे

Mon, 22 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
drug heroin, BSF, Indian Army, arrested drug peddlers, search movement firozpur jalandhar
BSF - फोटो : amar ujala
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद से बीस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। रात के समय पाकिस्तानी तस्कर कंटीली तार के ऊपर से भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंक रहे थे। तभी बीएसएफ के जवानों की आहट सुन तस्कर वहां से भाग निकले। बीएसएफ की बीओपी उधार धारीवाल सेक्टर अमृतसर के पास शनिवार को रात यह वारदात हुई।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता व डिप्टी कमांडेंट एनपी नेगी ने बताया कि 20 अगस्त की रात बीओपी उधार धारीवाल के पास लगी कंटीली तार के साथ-साथ बीएसएफ की बटालियन 88 के जवान गश्त कर रहे थे। जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से फेंसिंग के ऊपर से अंधेरे में किसी वस्तु के फेंकने की आवाज सुनी। इस पर जवान सतर्क हो गए। इधर, जवानों की आहट सुन पाकिस्तानी तस्कर वहां से भाग निकले। बीएसएफ के जवानों ने सुबह घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू किया तो वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए, जिनका वजन चार किलो था। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed