{"_id":"6395f4e9db2ac577cc73159a","slug":"driver-tied-thief-in-front-of-truck-and-reached-police-post-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने की सजा: ट्रक के आगे चोर को बांध पुलिस चौकी पहुंचा चालक, वीडियो वायरल, पुलिस लेगी एक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी करने की सजा: ट्रक के आगे चोर को बांध पुलिस चौकी पहुंचा चालक, वीडियो वायरल, पुलिस लेगी एक्शन
Sun, 11 Dec 2022 08:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:51 PM IST
सार
ट्रक चालक देर शाम चोर को बस अड्डा चौकी पुलिस के हवाले कर आया। मामले की पुष्टि डीएसपी जगदीश कुमार ने की और कहा कि जांच की जा रही है। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुक्तसर जिले में धान की चोरी करने पर एक चोर को ट्रक के आगे बांधकर चालक बस अड्डा चौकी पहुंच गया। ये घटना रविवार शाम की है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में ट्रक चालक चोर को बांधकर थाने लेकर जाते दिख रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में धान के गट्टे चोरी करने पर चोर को ट्रक के आगे बांधकर एक व्यक्ति थाने ले जाने की बात कह रहा है। ये घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जाती है, क्योंकि अबोहर रोड पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में कुछ जानकारी दी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में चोर को रस्सियों के सहारे आगे बांधा गया है। साथ में एक व्यक्ति ने आरोपी को पकड़ रखा है। जबकि चालक ट्रक चला रहा है। वीडियो में कुछ लोग ट्रक को रोककर घटना के बारे में पूछते हैं तो साथ बैठा व्यक्ति बताता है कि इस व्यक्ति ने ट्रक से धान के दो गट्टे चोरी किए थे। यही वजह है कि इस तरह बांधकर थाने ले जा रहा हूं।
विज्ञापन
बताते हैं कि अबोहर रोड पर कुछ लोगों ने इस घटना को देखा। उन्होंने कई और लोगों को भी इसकी सूचना दी। कुछ ही पलों में घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई। ट्रक चालक देर शाम चोर को बस अड्डा चौकी पुलिस के हवाले कर आया। मामले की पुष्टि डीएसपी जगदीश कुमार ने की और कहा कि जांच की जा रही है। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन