फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Driver dies due to fire in truck in Ambala

Ambala News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी भीषण आग, 40 वर्षीय चालक जिंदा जला

Sun, 05 Nov 2023 11:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Nov 2023 11:59 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह ट्रक में रेत लादकर लाया था। बिजली की तार की चपेट में आने से हादसा हो गया। सबसे पहले टायरों में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की गाड़ी ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। तब तक चालक की जान जा चुकी थी।

विज्ञापन
Driver dies due to fire in truck in Ambala
धू-धूकर जलता ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर स्थित बराड़ा के पास ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान उगाला गांव निवासी 40 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रविवार अलसुबह ट्रक चालक जैसे ही चिल्ली ढाबे के पास पहुंचा तो ट्रक साइड में खड़ा करने लगा। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। धमाके के साथ ही ट्रक में आग लग गई। 

विज्ञापन


तुरंत आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग अधिक होने से चालक ट्रक में ही फंस गया और जिंदा जल गया। बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह ट्रक में रेत लादकर लाया था। बिजली की तार की चपेट में आने से हादसा हो गया। सबसे पहले टायरों में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की गाड़ी ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। तब तक चालक की जान जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed