फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver died after beating in Sonipat of Haryana

Sonipat News: 9000 रुपये के लेनदेन में ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 02:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Oct 2022 02:44 PM IST
सार

मामले में पिटाई को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को जमीन पर निर्वस्त्र गिराकर पीट रहे है। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह वीडियो बहालगढ़ थाना क्षेत्र का नहीं है। पुलिस टीम मामले में गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Driver died after beating in Sonipat of Haryana
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव बहालगढ़ निवासी चालक की बेरहमी से पिटाई करने के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक, मुंशी व अन्य ने अपहरण कर अज्ञात स्थान पर उसकी बुरी तरह पिटाई की थी। चालक अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को मामले से अवगत कराया था। इसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त चालक की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना राजा का रामपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत की पुष्टि के बाद परिजनों ने बहालगढ़ थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिले एटा के गांव सिमरई की रहने वाली पूनम ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पति रणवीर सिंह तीन माह पहले बहालगढ़ आए थे। वह यहां पर कुंडू ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक थे। उनके पति का दो अक्तूबर को ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक अरविंद व उमेद के साथ पैसों को लेकर विवाद हो गया था। माल समय पर नहीं पहुंचने के कारण ट्रांसपोर्ट कंपनी को नौ हजार रुपये का नुकसान हो गया था। जिसकी भरपाई के लिए अरविंद व उमेद उसके पति से नौ हजार रुपये की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


उसने अपने पति के कहने पर फोन-पे के माध्यम से अरविंद के पास पैसे भेज थे। तीन अक्तूबर को उनके पति रणवीर सिंह ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बता दिया था। इसके बाद अरविंद ने पति को पैसे लौटा दिए थे। वहां मामला खत्म हो गया था। इसके बावजूद कुंडू ट्रांसपोर्ट कंपनी के उमेद कुंडू व अरविंद और मुंशी और अन्य ने पैसे वापस लेने की रंजिश में उसके पति रणवीर का अपहरण कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गए थे। वहां पर उनके पति को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। उनके पति किसी तरह बचकर नौ अक्तूबर की रात को 11 बजे घर पर पहुंचे थे। उनकी हालत बिगड़ी हुई थी। उन्होंने मामले से अवगत कराया। जब वह 10 अक्तूबर को सुबह अपने पति को अस्पताल ले जा रही थी तो उनकी रास्ते में मौत हो गई थी। 

उन्होंने इसकी सूचना थाना राजा का रामपुर में दी थी। इसके बाद पुलिस ने एटा के सरकारी अस्पताल में उनके पति का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट को बताया गया है। इसके बाद महिला ने शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वीडियो हो रहा वायरल, बहालगढ़ क्षेत्र का नहीं मिला
मामले में पिटाई को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को जमीन पर निर्वस्त्र गिराकर पीट रहे है। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह वीडियो बहालगढ़ थाना क्षेत्र का नहीं है। पुलिस टीम मामले में गहनता से जांच कर रही है।
 

ट्रांसपोर्टर कंपनी के चालक की पिटाई करने व उससे मौत होने की शिकायत मिली है। जिस पर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed