नशे में किसी और के घर सो गया पुलिसवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाला पुलिस कर्मी शुक्रवार रात शराब के नशे में इतना चूर हो गया कि किसी और के घर की ही कुंडी खोलकर अंदर जाकर सो गया।
कमरे में मौजूद 14 वर्षीय बच्चे की जब नींद खुली तो उसने अपने बिस्तर पर पुलिस कर्मी को देखा और सोचा कि शायद मकान मालिकों का कोई रिश्तेदार है, लेकिन जब उसने मकान मालिकों को जाकर इसकी सूचना दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए।
बच्चा मकान मालिकों के पास ही काम करता है और उन्हीं के घर के पास दिए कमरे में रहता है। घटना सेक्टर-19 के मकान 959 की है।
आंख खुली तो पता चला किसी और का है घर
इस बच्चे ने कमरे में किसी व्यक्ति के होने की सूचना अपने मकान मालिकों को दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए और देखा कि कोई पुलिसकर्मी अंदर सोया हुआ है। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया और आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए।
इस मामले की पुलिस को सूचना दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और नशे में धुत पुलिसकर्मी को चौकी ले गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर डीडीआर दर्ज कर ली है।
लोगों ने जब पुलिस वाले से पूछताछ की तो इसने बताया कि रात को ज्यादा शराब पी ली थी और मैंने गाड़ी बाहर खड़ी की और इस घर को अपना समझ कर अंदर आ गया। जब आंख खुली तो पता चला कि यह किसी और का घर है, लेकिन मेरा कोई गलत इरादा नहीं था।
वर्दी का रौब भी झाड़ा
हैरत की बात यह है कि कई घंटे किसी और के घर में सोने के बाद जब लोगों ने पुलिसकर्मी को उठाया तो होश में आते ही गलती मानने की बजाय वर्दी का रौब झाड़ने लगा और बोला क्या हो गया अगर यहां सो गया था, चोरी तो नहीं की थी।
पुलिस कर्मी ने अपनी सफाई में कहा कि मैंने नई गाड़ी खरीदी थी तो मैं अपने दोस्त के साथ पार्टी करने के बाद घूमने निकल गए। सुबह करीब साढ़े तीन बजे लौटने के बाद मैं सेक्टर-19 निवासी एक दोस्त का घर समझकर उस घर में सो गया। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं।
कुछ महीनों से है डिप्रेशन का शिकार
हेड कांस्टेबल सतवीर राइडर है और पुलिस कर्मियों और हेड कांस्टेबल के परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से वह डिप्रेशन का शिकार है।
पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि आखिरकार किसी के घर में दाखिल होने पर ट्रेसपासिंग का मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक वह सेक्टर-19 में ही रहने वाले किसी जानकार का घर समझकर दूसरे घर में चला गया। उसे खुद भी पता नहीं चला कि आखिरकार यह घटना कैसे हुई।
इस मामले की शिकायत लेकर कुछ लोग आए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी का इरादा कोई गलत नहीं था। शिकायत दर्ज कर ली गई है।
एसएचओ, सेक्टर-20 थाना
इस मामले की मिली शिकायत की जांच की जा रही है। वह मानसिक परेशानी के दौर से भी गुजर रहा है।
ममता सौदा, एसीपी