फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drama of two young men at checkpoint of Druk n drive

ड्रंक एंड ड्राइव के नाके पर युवकों का हंगामा

Mon, 04 Aug 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Aug 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
drama of two young men at checkpoint of Druk n drive

सेक्टर-21-22 में शनिवार देर रात लगे ड्रंक एंड ड्राइव के नाके पर दो चालकों ने उस समय जमकर हंगामा किया जब पुलिस ने जांच के बाद उनका चालान काट दिया।

विज्ञापन


इस पर दोनों चालकों ने वहां हंगामा कर दिया। आरोप है कि दोनों चालकों ने पुलिस से हाथापाई की, जबकि एक चालक ने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इससे उसकी नेम प्लेट टूट गई। सेक्टर-17 पुलिस के अतिरिक्त थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि नाके पर हंगामा करने और पुलिस कर्मचारियों की कार्रवाई में बाधा डालने वाले दोनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इनमें से सेक्टर-7 ए निवासी चालक ब्रहमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। रविवार को उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद हुआ मामला दर्ज
देर रात सेक्टर-21-22 के नाके पर करीब आधा घंटा हंगामा चला। पहले आरोपी जसबीर सिंह निवासी हल्लोमाजरा ने हंगामा किया जो कि वहां से चला गया।

इससे पहले भी एक अन्य कार चालक के साथ मौजूद महिला ने एक लेडी कांस्टेबल पर पत्थर फेंका था। उसका भी पुलिस ने चालान काटा था। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी कार चालक ब्रहमजीत को शराब के नशे में पाया तो उसका चालान काटा। पुलिस के अनुसार चालक को चालान की रसीद दे दी गई, लेकिन वह जेब में रसीद डालकर यही कहता रहा कि उसे चालान चिट नहीं मिली है।

इन दोनों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने को तैयार नहीं थी, लेकिन डीएसपी कमलदीप मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। उधर, सेक्टर-21 में भी ड्रंक एंड ड्राइव का नाका लगा था, वहां भी कई चालकों से पुलिस कर्मचारियों की जमकर बहस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed