{"_id":"d0c7d4bfa22e422cbb230bb7ab726308","slug":"dowry-murder-spicejet-s-engineer-father-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या: पिता समेत स्पाइसजेट का इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या: पिता समेत स्पाइसजेट का इंजीनियर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बंगलूरू निवासी पूजा की हत्या के मामले में नामजद स्पाइसजेट में कार्यरत इंजीनियर और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूजा की मौत के बाद पुलिस ने चंडीमंदिर थाना में आरोपी पति सुचिम और पिता अनिल गुप्ता के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया गया, जिसे लेकर दोपहर बाद वे बंगलुरू रवाना हो गए। मृतका के भाई ने कहा कि अंतिम संस्कार से पहले बंगलूरू में शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
आईटी सिटी बंगलूरू निवासी नवीन ने कहा कि मौत की सूचना मिलने पर ससुराल वालों को फोन करने की कोशिश की तो कई घंटे तक संपर्क नहीं साधा जा सका।
आखिरकार आईटी सिटी के इस युवक ने गूगल की मदद से पंचकूला पुलिस के संबंधित अधिकारियों के नंबर लेकर फोन पर घटना की सूचना दी।