{"_id":"5716787d4f1c1bcf428b4710","slug":"dowry-case-chandigarh-police-adviser-parimal-sector-39-police-station-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस की करतूत, 10 माह बाद दर्ज किया हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ पुलिस की करतूत, 10 माह बाद दर्ज किया हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : AmarUjala
दहेज की मांग पूरी न करने पर मलोया में पति व उसके घरवालों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। हद तो तब हो गई जब सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन ने केस ही दर्ज नहीं किया। मृतका के परिजनों को न्याय के लिए एडवाइजर तक का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। बेटी की मौत के दस महीने बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। मृतक महिला की पहचान मलोया निवासी पूजा (28) के रूप में हुई है। पूजा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति थिरू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मलोया निवासी उर्मिला ने बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी तमिलनाडु के थिरू कुमार के साथ 2013 में हुई थी। शादी के बाद पूजा ने एक बेटी को भी जन्म दिया था। थिरू कुमार उनकी बेटी पूजा को रोज दहेज के लिए तंग करता था। उन्होंने थिरू कुमार की कई मांगें पूरी कीं। लेकिन उसकी मांगें बढ़ती गईं। इसी बीच कुछ मांग पूरी न होने पर पिछले साल 10 मई 2015 में उसके पति ने पूजा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पीजीआई में करीब एक महीने तक पूजा को बचाने की कोशिश की गई। लेकिन 20 जून 2015 को उसने दम तोड़ दिया था।
जांच अधिकारी पर भी कार्रवाई की मांग
प्रशासक के सलाहकार को दी शिकायत में पूजा की मां उर्मिला ने मामले में जांच अधिकारी नवीन कुमार पर भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि नवीन ने उनकी सुनवाई नहीं की और उसने आरोपियों का साथ दिया है। उर्मिला का कहना है कि पुलिस ने मामले को पूरी तरह दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने दी वारदात की जानकारी
शिकायत में पूजा की मां ने कहा है कि 10 मई 2015 को बेटी के पड़ोस में रहने वालों ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। सूचना पर जब वह पूजा के पास पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि उर्मिला झुलसी हालत में कमरे में पड़ी थी। जबकि उसका पति थिरू भी कमरे में था। पुलिस को सूचना देने के बाद वह पूजा को लेकर पीजीआई पहुंचे।
डीसी को मार्क की शिकायत
पुलिस ने जब मामले में कार्रवाई नहीं की तो उर्मिला ने इसकी शिकायत तत्कालीन प्रशासक के सलाहकार को दी। शिकायत देने के बाद सलाहकार ने डीसी को जांच मार्क की। अब 10 माह बाद मलोया पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पहले उनका मामला सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में था।
डायरी में लिखती ससुरालियों की कारगुजारी
उर्मिला ने बताया कि पूजा शादी के बाद से रोजाना होने वाले बर्ताव की कहानी एक डायरी में लिखती थी। पूजा की डायरी कब्जे में लेकर हैंड राइटिंग की जांच के लिए उसे सीएफएसएल लैब में भिजवा दिया है।
कोट्स...
पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूजा की डायरी को कब्जे लेकर जांच के लिए सीएफएससल लैब में भेज दी है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
-राम रत्न शर्मा, एसएचओ, मलोया