फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doubt of theft, girl brutally beaten by shopkeeper

चोरी के शक में बच्ची की बेरहमी से पिटाई

Tue, 17 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 17 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
doubt of theft, girl brutally beaten by shopkeeper

मानसा। अनाज मंडी में मंगलवार को धान की ढेरी से अनाज चोरी करने के शक में एक आढ़ती ने 13 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसने बच्ची को पेड़ पर पटक दिया।

विज्ञापन


इसके बाद वह घायल हो गई। डीएसपी रुपिंदर भारद्वाज व थाना सिटी-1 के मुखी हरविंदर सिंह सरा पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। बठिंडा के संजय नगर में रहने वाले हरी राम अपने परिवार समेत धान की पराली खरीदने के लिए मानसा की अनाज मंडी में आए थे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को हरी राम की 13 वर्षीय बच्ची पूजा जब धान की ढेरी के पास खड़ी थी तो एक आढ़ती सुरेश कुमार को शक हुआ कि बच्ची ने अनाज चुराया है। उसने बच्ची को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने पूजा को पेड़ पर पटक कर मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के बाद बच्ची को सिविल अस्पताल मानसा ले जाया गया। वहां उसके पिता हरी राम ने सारी बात बताई। उन्होंने आढ़ती पर कार्रवाई की मांग की है।

थाना सिटी-1 के मुखी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि बच्ची की मारपीट के आरोप में आढ़ती सुरेश कुमार वासी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। डॉक्टर के अनुसार बच्ची को अंदरूनी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed