फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   doubt of illegal relation with girlfriend, stabbed friend, murder

प्रेमिका से संबंध के शक में दुश्मनी में बदली दोस्ती, दोस्त का बहाया खून

Thu, 30 Jun 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 30 Jun 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
doubt of illegal relation with girlfriend, stabbed friend, murder
दोस्त की हत्या - फोटो : amar ujala

तीनों दोस्त एक दूसरे पर जान देते थे। एक को नाबालिग युवती से प्यार हो गया। यही प्यार उनकी दोस्ती में दरार डाल गया और दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। पंचकूला में नाबालिग प्रेमिका से अवैध संबंध के शक में चाकू से गोदकर दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान रोपड़ निवासी संजीव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवकों की पहचान पंकज और आमिर निवासी रोपड़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी दोनों युवकों ने वारदात को अंजाम बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चंडीगढ़-मोहाली रेल लाइन (केएम नंबर 1/4) के पास दिया। इसके बाद वह मौके पर भाग गए। पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कर दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त पंकचूला स्थित एक शराब की फैक्टरी में काम करते थे। हल्लोमाजरा में किराए के मकान में नाबालिग समेत चारों साथ रहते थे। नाबालिग के कहने पर बुधवार को पंकज, सन्नी और आमिर तीनों दोस्त हल्लोमाजरा से युवती को छोड़ने रोपड़ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लानिंग के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास से आमिर ने सन्नी की गर्दन पर चाकू रखकर उसे रेलवे ट्रैक पर ले गया। यहां पंकज और आमिर ने मिलकर चाकू से सन्नी पर कई वार किए।

हालांकि नाबालिग ने सन्नी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों युवकों ने उसकी एक नहीं सुनीं। बयान के मुताबिक दोनों आरोपियों ने सन्नी के सिर और गर्दन पर चाकू से कई वार किए और पीठ को पूरी तरह से चीर दिया। जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

नाबालिग ने 100 नंबर पर दी वारदात की सूचना

doubt of illegal relation with girlfriend, stabbed friend, murder
दोस्त की हत्या, लाल टीशर्ट में अभियुक्त - फोटो : amar ujala

हत्या से घबराई नाबालिग ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 फोन कर वारदात की सूचना दी। इसके बाद कंट्रोल रूम ने घटना की सूचना जीआरपी थाने को दी गई। जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल भेजा। जीआरपी ने नाबालिग के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

दो माह बाद होनी थी पंकज की शादी
जानकारी के मुताबिक रोपड़ निवासी पंकज की दो माह बाद शादी होनी थी। पंकज को रोपड़ निवासी एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नाबालिग दो बार पहले भी घर से भागकर पंकज के पास आ चुकी थी। परिवार वालों ने नाबालिग को समझाने की कोशिश की, लेकिन नाबालिग ने कहा कि वह शादी पंकज से ही करेगी नहीं तो सुसाइड कर लेगी। सुसाइड के डर से परिवार वाले भी शादी करने के लिए राजी हो गए थे। परिवार वालों को कहना है कि नाबालिग करीब 21 दिन से हल्लोमाजरा में तीनों युवकों के साथ ही रहती थी। 
  
उर्मिला, एसएचओ जीआरपी चंडीगढ़ ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचकूला अस्पताल में रखवा दिया। इस मामले में धारा 302, 201, 34  के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed