{"_id":"5ae01cf84f1c1b60098b663c","slug":"double-murder-man-murdered-wife-and-one-year-old-daughter-in-sangrur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और एक साल की बेटी का कातिल बना, प्लानिंग हैरान करने वाली, इसलिए रची साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और एक साल की बेटी का कातिल बना, प्लानिंग हैरान करने वाली, इसलिए रची साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
संगरूर में दोहरा हत्याकांड
एक शख्स ने पत्नी और एक साल की मासूम बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए उनकी हत्या कर दी। राज खुला तो सामने आई दो कत्ल करने की असली वजह। घटना पंजाब के संगरूर की है। घरेलू कलह के कारण एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व एक साल की मासूम बच्ची को नहर में फेंक दिया। दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास लिखाए बयान में गांव भुल्लरहेड़ी निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी राजिंदर कौर (25) का विवाह मीरहेड़ी निवासी गुरप्रीत सिंह से किया था।
विवाह के बाद राजिंदर कौर की उसके पति गुरप्रीत सिंह, जेठ व जेठानी से अनबन होने लगी। आए दिन के झगड़े से परेशान होकर एक साल पहले राजिंदर कौर अपने मायके घर भुल्लरहेड़ी आ गई और इसके उसने एक बच्ची को जन्म दिया था।

Trending Videos
समझौता कराकर वापिस भेज दिया था ससुराल
dead body
परिवार के झगड़े की शिकायत पुलिस चौकी भलवान में चल रही थी और पुलिस ने समझौता करा दिया था कि उसका पति गुरप्रीत सिंह अपने भाई व भाभी से अलग होकर रहेगा। इसके बाद बीते सोमवार शाम को गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी राजिंदर कौर व बेटी खुशप्रीत कौर को बाइक पर बिठाकर मीरहेड़ी चला गया लेकिन वह मीरहेड़ी नहीं पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान पता चला कि गांव बबनपुर वाली नहर में से एक महिला और बच्ची की लाश मिली है, जिन्हें धूरी के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। शव देखने के बाद पता चला कि वह उसकी बेटी व दोहती है, जिसे उनके दामाद गुरप्रीत सिंह ने नहर में फेंककर मार दिया। पुलिस ने बयान पर गुरप्रीत सिंह, उसके भाई हरविंदर सिंह व भाभी, भतीजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।